Sajid-Abdu partying with Farah: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर साजिद खान और सबके पसंदीदा प्रतियोगी अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 से बाहर आ चुके हैं। अब्दु रोजिक और साजिद खान बीत हफ्ते घर से बाहर आए हैं। जहां अब्दु रोजिक के घर से बाहर आने की वजह से फैंस परेशान हैं तो वहीं साजिद खान के बेघर होने से सभी खुश हैं। साजिद खान पर #MeToo आरोप लगे थे, जिस कारण हर कोई उन्हें घर से बाहर देखना चाहता था। ऐसे में जब वो घर से बाहर आए तो सभी खुश हो गए। जब साजिद खान घर छोड़ रहे थे तब सभी प्रतियोगी इमोशनल हो गए और रोने लगे। साजिद खान को मिले इतने इमोशनल फेयरवल की वजह से काफी सारे दर्शक भी इमोशनल हैं।
साजिद खान के घर से बाहर आने के कुछ ही समय बाद डायरेक्टर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अब्दु-साजिद के साथ पार्टी करती दिख रही हैं। साजिद खान और अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 के घर में काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और साथ में खूब मस्ती करते थे। ऐसे में जब ये दोनों एक साथ घर से बाहर आए तो फराह खान ने इन्हें पार्टी दी। फराह खान द्वारा शेयर की गईं फोटोज लोगों का काफी पसंद आ रही हैं और वो इन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फराह खान ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है, 'बिग बॉस 16 में मेरे दो पसंदीदा प्रतियोगी थे और वो दोनों ही इस वक्त मेरे साथ हैं। कभी-कभी सिर्फ दिल जीतना भी काफी होता है।'
अब्दु रोजिक ने घर से बाहर आने के बाद मीडिया से बात की और बताया कि वो भारत में काम करना चाहते हैं। उन्हें यहां जितना प्यार मिला है, उससे वो काफी खुश हैं। अगर उन्हें भारत में काम मिलता रहता है तो वो यहां पर अपना घर भी बना सकते हैं। अब्दु रोजिक ने बिग बॉस 16 के घर को अपनी क्यूटनेस से भर दिया था, जिस कारण उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ था। साजिद-फराह की वजह से उनकी दोस्ती बॉलीवुड स्टार्स से भी बढ़ जाएगी और भाईजान का साथ तो उन्हें मिल ही रहा है।
