Bigg Boss 18 Eisha Singh Ready To Betray Avinash Mishra For Trophy: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। "बिग बॉस 18' का गेम दिन पर दिन और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। 'बिग बॉस 18' में कई सितारे ऐसे हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाने लगी है। इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह भी शामिल हैं। दोनों गेम में हमेशा एक-दूजे के लिए खड़े नजर आते हैं। लेकिन 'बिग बॉस 18' जीतने के लिए ईशा सिंह (Eisha Singh), अविनाश मिश्रा को भी रास्ते से हटाने के लिए तैयार हैं। ये बात उन्होंने खुद 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi) संग बातचीत के दौरान कही है।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि पत्रकार सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi) के सामने ईशा सिंह (Eisha Singh) बैठती हैं और पत्रकार उनसे सवाल-जवाब शुरू करते हैं। ईशा सिंह, सौरभ द्विवेदी के सामने कहती हैं कि मैं घर में तीन लोगों के लिए बहुत पक्षपाती हूं। वो तीन लोग हैं अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और तजिंदर पाल सिंह बग्गा। आगे सौरभ द्विवेदी उनसे सवाल करते हैं कि लोग पूछ रहे हैं कि ईशा, अविनाश के लिए क्या महसूस करती हैं? इसपर ईशा सिंह ने जवाब दिया कि मैं अविनाश को बहुत पसंद करती हूं, लेकिन हमारा दोस्ती का दायरा बहुत साफ है। सौरभ द्विवेदी वापिस दोहराते हैं कि वाकई में साफ है, जिसपर ईशा सिंह हामी भरती हैं।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi) ने आगे पूछा कि अगर फाइनल में तुम और अविनाश बचे तो क्या होगा? इसपर ईशा सिंह ने जवाब दिया, "ट्रॉफी तब भी मेरे पास ही आएगी। बहुत अच्छा दोस्त है, लेकिन मेरी प्राथमिकता बहुत साफ है। मैं अपने आपको हमेसा पहले चुनूंगी।" सौरभ द्विवेदी ने सवाल किया कि आपके अलावा आपको और कौन लगता है कि जीत सकता है? इसपर ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना का नाम लिया।
