बॉलीवुड

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल पर 19 दिन बाद Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी, '3 इडियट्स' के फुनसुख वांगडू की बताई सच्चाई

Aamir Khan on Sonam Wangchuk's Protest: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 19 दिनों के बाद लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है।

Image

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर आमिर खान ने दिया रिएक्शन

Aamir Khan on Sonam Wangchuk's Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होकर लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) लगभग 19 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। हाल ही में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का '3 इडियट्स' में चतुर का किरदार निभाकर फेमस हुए अभिनेता ओमी वैद्य ने उनका समर्थन किया था। कई लोगों के मन में बार-बार सवाल उठ रहे थे कि आमिर खान ने अभी तक कोई रिएक्शन क्यों नहीं दिया है। 19 दिनों बाद अब आमिर खान ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी दी है। उन्होंने कहा कि '3 इडियट्स' का मुख्य किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था। आमिर खान यह भी कहा कि निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी और मैं सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल पर Vivek Oberoi ने नहीं किया कमेंट, बोले 'मैं नेता नहीं अभिनेता हूं...')

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर आमिर खान ने दिया रिएक्शन

ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में आमिर खान से सोनम वांगचुक और उनकी भूख हड़ताल को लेकर सवाल किए गए। '3 इडियट्स' के किरदार को लेकर भी आमिर खान ने लोगों की गलतफहमी दूर की। आमिर ने कहा, 'यह बात सही नहीं है। जब हम '3 इडियट्स' बना रहे थे, तब मैं सोनम वांगचुक को जानता भी नहीं था। हाल ही में मैंने चतुर (ओमी वैद्य) का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा था लेकिन यह गलत है। न मैं, न राजू हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी, हममें से कोई भी उस समय सोनम वांगचुक को नहीं जानता था।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mouni Roy संग अफेयर की अफवाहों पर Arjun Bijlani ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'हर बार कुछ चीजें...')

'3 इडियट्स' का किरदार सोनम वांगचुक पर नहीं था आधारित

आमिर ने आगे कहा, 'सोनम वांगचुक अच्छा काम कर रहे हैं। उनके काम का सम्मान करने के लिए यह जरूरी नहीं कि '3 इडियट्स' का किरदार उन पर आधारित हो।' उन्होंने यह भी बताया कि खुद सोनम वांगचुक भी पहले साफ कर चुके हैं कि फिल्म का किरदार उनपर बेस्ड नहीं था।' आमिर ने कहा कि वह लोगों को सही जानकारी देना चाहते हैं। आमिर खान से पहले ओमी ने एक वीडियो मैसेज शेयर करते हुए कहा, 'मैं फुनसुख वांगडू को मरते हुए नहीं देखना चाहता हूं।' इतना ही नहीं आमिर ने सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता जताई और उनसे अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article