टीवी मसाला

Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा ने अपने सिर ली दोनों तलाक की जिम्मेदारी, रिश्तों की अहमियत पर छलका दर्द

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Gets Emotional While Talking About Two Divorce: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में पत्रकार सौरभ द्विवेदी से करण वीर मेहरा ने अपने तलाक के सिलसिले में बात की, जहां वह भावुक हो गए। साथ ही करण वीर मेहरा ने बताया कि वह शराब को अपना सहारा बना चुके थे।

Image

'बिग बॉस 18' में तलाक पर बोले करण वीर मेहरा

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Gets Emotional While Talking About Two Divorce: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स गेम में आगे निकलने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। फिर चाहे उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ मारपीट करनी हो या फिर किसी को नीचा दिखाना हो। लेकिन शो में कंटेस्टेंट्स का हिसाब लेने और उनसे सवाल-जवाब करने के लिए कुछ मशहूर पर्सनालिटी ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कदम रखा। जहां बीती रात अनुराग कश्यप ने कुछ सदस्यों से बात की तो वहीं आज पत्रकार सौरभ द्विवेदी को कंटेस्टेंट्स संग बातें करते देखा जाएगा। हाल ही में 'बिग बॉस 18' का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसमें सौरभ द्विवेदी करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) से सवाल-जवाब करते नजर आए। इस दौरान करण ने भी अपने दिल का हाल बयां करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सौरभ द्विवेदी ने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) से पूछा कि जिंदगी आपके साथ बहुत गलत रही है? इसपर करण वीर मेहरा ने जवाब दिया, "21 साल, यहां पहुंचते-पहुंचते बहुत ज्यादा वक्त लग गया।" वहीं सौरभ ने अगला सवाल पूछा कि क्या आपके रिलेशनशिप नहीं चल पाए। आपको टॉक्सिक भी बताया जाता है। उनकी बातों पर करण वीर मेहरा ने कहा, "शायद दो लोगों की जिंदगी, मैं नहीं रहता तो थोड़ी सही रहती।" उनकी बातें सुन सौरभ द्विवेदी ने पूछा कि क्या आप अपनी एक्स पत्नी की बातें कर रहे हैं, जिसपर करण वीर मेहरा ने हामी भरी।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) से सवाल-जवाब आगे भी जारी रहे। सौरभ द्विवेदी ने पूछा कि क्या आप शराब में सुकून तलाशने लगे थे? इसपर करण ने जवाब दिया, "एक टाइम पर मैं बहुत शराब का आदी हो गया था। कुछ करने के लिए नहीं था तो बस पीते-पीते घर तक रह गया था मैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article