The Odyssey Box Office Day 1: हॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की बहुत प्रतीक्षित फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) आज यानी 17 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज हो गई है। इस मूवी को बड़े परदे पर देखना का उत्साह दर्शकों के अंदर साफ देखा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग्स जोरों पर हैं। इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। IMAX की महंगी टिकटों के बावजूद लोगों ने इसकी बुकिंग धड़ल्ले से की है। एडवांस बुकिंग को देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mouni Roy संग अफेयर की अफवाहों पर Arjun Bijlani ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'हर बार कुछ चीजें...')
भारत में क्रिस्टोफर नोलन के करियर की बेस्ड ओपनर बनेगी 'द ओडिसी'
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'द ओडिसी' ने रिलीज से पहले PVR, INOX और Cinepolis जैसी तीन बड़ी नेशनल चेन में 1.25 लाख टिकट बेचे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग से 8 करोड़ रुपये की कमाई पहले ही हो गई है। फिल्म से रिलीज होने से पहले तक एडवांस बुकिंग से होने वाली कमाई का अनुमान 10 करोड़ रुपये लगाया गया। एडवांस बुकिंग को देखने के बाद अब भारत में पहले दिन फिल्म लगभग 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इतना ही नहीं 'द ओडिसी' भारत में क्रिस्टोफर नोलन की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alliance: छोटी उम्र में Sohail Khan के साथ हुई थी भद्दी हरकत, सालों बाद सुनाई अपनी कहानी)

The Odyssey
'द ओडिसी' प्राचीन यूनानी कवि होमर द्वारा लिखी गई एक प्रसिद्ध महाकाव्य रचना है। माना जाता है कि यह 750 से 650 ईसा पूर्व के बीच लिखी गई थी। इस कहानी में बहादुरी, वफादारी, समझदारी और कभी हार न मानने जैसी सीख दी गई है। 'द ओडिसी' में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय हमें के माध्यम से जरूर दें।
