टीवी मसाला

'भाग्यलक्ष्मी' फेम Maera Mishra शादी के डेढ़ साल बाद बनने वाली हैं मम्मी, पति संग दी फैंस को खुशखबरी

Maera Mishra Announces Pregnancy With Husband: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मायरा मिश्रा शादी के डेढ़ साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी।

Image

Maera Mishra शादी के डेढ़ साल बाद बनने वाली हैं मम्मी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Maera Mishra Announces Pregnancy With Husband: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 'स्प्लिट्जविला' से लेकर 'भाग्यलक्ष्मी' तक में मायरा मिश्रा ने अपनी जबरदस्त पहचान बनाई। लेकिन अब मायरा मिश्रा जिंदगी के नए चरण में कदम रखने के लिए तैयार हैं। दरअसल, मायरा मिश्रा और उनके पति डॉक्टर राजुल यादव शादी के डेढ़ साल बाद मम्मी-पापा बनने वाले हैं। मायरा मिश्रा (Maera Mishra) ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर फैंस को खुशखबरी दी। वीडियो में मायरा मिश्रा मैटरनिटी फोटोशूट कराती नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस दौरान जमकर बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। मायरा मिश्रा और डॉक्टर राजुल यादव का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Govinda और Sunita Ahuja में मचे क्लेश के बीच कश्मीरा शाह का छलका दर्द, बोलीं- लोग चीट कर रहे हैं और...

    मायरा मिश्रा (Maera Mishra) ने फैंस को खुखबरी देते हुए लिखा, "कुछ सीक्रेट्स रखना बहुत ज्यादा खूबसूरत होता है। हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू हो चुका है और हमारा दिल कहीं ज्यादा भर आया है, जितनी हमने कल्पना भी नहीं की थी। इस छोटी सी दिल की धड़कन ने हमें मुस्कुराने की सबसे बड़ी वजह दी है। बेबी जूनियर जल्द ही आने वाला है।" मायरा मिश्रा का वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स और टीवी स्टार्स उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस आरती सिंह ने कमेंट में लिखा, "वाह, बधाई हो बेबी।" वहीं कनिका मान ने कमेंट किया, "ये देखकर बहुत खुशी हुई।" उनके अलावा आशी सिंह, श्रुति सिन्हा, रिद्धिमा पंडित और परख मदान जैसे सितारों ने भी मायरा मिश्रा और राजुल यादव को नन्हे मेहमान के आने की शुभकामनाएं दीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bhagya Lakshmi की Maera Mishra की हुई मंगनी, अध्ययन सुमन को भी किया है सालों तक डेट

      बता दें कि मायरा मिश्रा (Maera Mishra) और डॉक्टर राजुल यादव ने फरवरी, 2025 में शादी रचाई थी। दोनों ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में 21 फरवरी को सात फेरे लिये थे। जहां मायरा ने एक्टिंग की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई है तो वहीं उनके पति डॉक्टर राजुल यादव एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article