Kashmera Shah Post Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से दोनों के बीच डेटिंग की अटकलें लगने लगीं। वहीं दूसरी ओर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी पैपराजियों के सामने गोविंदा पर तंज कसा था और कहा था कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। सुनीता आहूजा ने 'शुगर डैडी' कहकर भी निशाना साधा था, जिसपर गोविंदा (Govinda) ने पलटवार किया था। लेकिन दोनों में मचे इस विवाद के बीच अब गोविंदा व सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की बहू और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह की पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में कश्मीरा शाह सच्चे प्यार पर सवाल उठाती नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती'-Sunita Ahuja के ‘शुगर डैडी’ वाले बयान पर Govinda का पलटवार

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार एयरपोर्ट पर हुए थे स्पॉट
बता दें कि सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने 'लॉकअप: सच या सजा' में भी गोविंदा के अफेयर्स पर बात की थी। सुनीता आहूजा ने बताया था कि वह अपने बच्चों की खातिर गोविंदा के साथ रहीं। दूसरी ओर गोविंदा की बात करें तो वह एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जल्द ही फिल्म 'रूपा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के साथ कोमल रानी स्वर्णकार बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।
