Maera Mishra Engaged: सीरियल भाग्य लक्ष्मी से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस मायरा मिश्रा आज किसी के पहचान की मोहताज नहीं हैं। ऐसे वह अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ डेटिंग खबरों को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनी हैं। सीरियल में उनके विलेन वाले किरदार को काफी लोगों ने पंसद किया और सरहाना भी की है। अब ऐसे में एक्ट्रेस ने कल परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में अपने बॉयफ्रेंड रजूल यादव संग सगाई कर ली है, जिसकी तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। इसी के साथ एक्ट्रेस पहले चर्चित एक्टर के बेटे को डेट कर चुकी हैं, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।
कल बीती रात टीवी एक्ट्रेस मायरा मिश्रा (Maera Mishra) ने अपने बॉयफ्रेंड रजूल यादव संग मंगनी की, जिसको देख फैंस काफी खुश हैं। पेशे से एक्ट्रेस के मंगेतर डर्मेटोलॉजिस्ट यानि स्किन विशेषयज्ञ हैं। अपने इस खास दिन में एक्ट्रेस ने आइवरी कलर का हेवी लहंगा और ग्लोइ मकेअप वहीं दूसरी तरफ रजूल ने ब्लैक कलर का सूट पहन है जिसमें दोनों काफी सुंदर लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है की कैसे रजूल एक्ट्रेस को घुटनों पर बैठकर अपने लेडी लव को रिंग पहना रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और तमाम फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ बात दें की एक्ट्रेस ने शेखर सुमन के बेटे अध्ययन को काफी लंबे समय तक डेट किया। दोनों लिव इन में भी रहे थे साथ ही काफी कोजि तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे, हालांकि कपल ने अपनी राहें अलग कर ली थी।
