Ayesha Khan Post Photos With Mystery Man: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आयशा खान अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 'बिग बॉस 17' से लेकर बॉलीवुड तक में आयशा खान ने जबरदस्त पहचान बनाई है। कुछ वक्त पहले आयशा खान छात्र आंदोलन में छात्रों का समर्थन करने के लिए भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। लेकिन हाल ही में आयशा खान ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में आयशा खान मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। खास बात तो यह है कि आयशा खान (Ayesha Khan) ने फोटोज में इंगेजमेंट रिंग को भी फ्लॉन्ट किया, जिसके बाद उनकी सगाई की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ajay Devgn ने FDA नोटिस विवाद के बीच किये त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन, भोलानाथ का लिया आशीर्वाद
आयशा खान (Ayesha Khan) ने चंद मिनट पहले ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, लेकिन देखते ही देखते ये पोस्ट चर्चा में आ गई। आयशा खान ने मिस्ट्री मैन संग एक से बढ़कर एक रोमांटिक पोज दिये, साथ ही जमकर अपनी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की। आयशा खान ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक सपना।" आयशा खान की इन तस्वीरों पर अभी तक एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इसपर जमकर कपमेंट भी कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'डरकर चुप बैठने वालों में से नहीं हूं' छात्र आंदोलन में शामिल होने पर ट्रोल हुईं Ayesha Khan ने दिया रिएक्शन

पॉपुलर एक्ट्रेस Ayesha Khan
क्या है फोटोज की सच्चाई
बता दें कि आयशा खान (Ayesha Khan) की ये तस्वीरें उनकी सगाई से जुड़ी नहीं हैं। बल्कि ये एक डायमंड ब्रांड का प्रमोशन है। हालांकि इन तस्वीरों ने आयशा खान के फैंस की धड़कनें बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। आयशा खान से पहले जैस्मिन भसीन, शिवांगी जोशी, तेजस्वी प्रकाश, मलाइका अरोड़ा और हिना जैसे कई सितारे भी इस तरह की तस्वीरें साझा कर फैंस को हैरान कर चुके हैं। वहीं आयशा खान की बात करें तो उन्होंने 'धुरंधर' फिल्म में अपने 'शरारत' सॉन्ग से खूब वाहवाही बटोरी थी।
