Ajay Devgn Visits Trimbakeshwar Temple: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने अपनी फिल्मों से हमेशा लोगों का दिल जीता है। अजय देवगन ने बड़े पर्दे पर कई हिट मूवीज दी हैं, वहीं अब वह बतौर होस्ट टीवी पर भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। लेकिन हाल ही में अजय देवगन अपने एक विज्ञापन को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, अजय देवगन को एफडीए ने पान मसाला ब्रांड का प्रमोशन करने पर 'कारण बताओ' नोटिस भेजा है। इन विवादों पर यूं तो अभी तक अजय देवगन का कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं इन सबके बीच ही अजय देवगन (Ajay Devgn) ने पवित्र श्रावण मास के दौरान महाराष्ट्र के नासिक स्थित प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान त्र्यंबकेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे Shah Rukh Khan, अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ, FDA ने भेजा नोटिस
अजय देवगन (Ajay Devgn) अपने बेटे के साथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और न्यासियों ने उनका स्वागत भी किया। बताया जा रहा है कि अजय देवगन करीब 20 साल बाद त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे हैं। अभिनेता के मंदिर पहुंचने की खबर जैसे ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मिली, मंदिर परिसर के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अजय देवगन को त्र्यंबकेश्वर मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व के साथ-साथ मंदिर से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी दीं। श्रावण मास के इस पावन अवसर पर अजय देवगन ने भगवान त्र्यंबकेश्वर की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भगवान का आशीर्वाद लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Crime Petrol से बाहर हुए अनूप सोनी, Ajay devgn से रिप्लेस होने पर बोले, 'कोई बड़ा शो नहीं मिल जाता तब तक...'

Ajay Devgn ने त्र्म्बकेश्वर मंदिर में किये दर्शन
अजय देवगन (Ajay Devgn) के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'चौहान' मूवी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों का खूब दिल जीता। इसके अलावा अजय देवगन 'क्राइम पेट्रोल' के कई एपिसोड भी होस्ट करते दिखाई देंगे।
