Avinash Mishra Gets Angry On Mahira Khan: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था, जिसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया। 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के करीब 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जिसमें कई आतंकवादी भी मारे गए थे। भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पाकिस्तानी कलाकारों ने आक्रोश जाहिर किया। एक्ट्रेस माहिरा खान ने तो भारतीय सेना के इस कदम को 'कायरतापूर्वक' तक कह दिया। हालांकि अपने कमेंट के लिए माहिरा खान टीवी एक्ट्रेस सुरभि दास से जमकर लताड़ी गईं। वहीं अब टीवी के मशहूर एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने माहिरा खान को लताड़ लगाई है।
अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर माहिरा खान की पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें फटकार लगाई है। अविनाश मिश्रा ने माहिरा खान को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "ओ माहिरा दीदी, पाकिस्तान पर इल्जाम लगाने की हमें जरूरत नहीं है। सबूत पूरी दुनिया ने देख लिये हैं। बस अब माहौल ठीक होने के बाद हमारे भारत में काम मांगने मत आ जाना। लेकिन अपने देश का साथ देने के लिए तो तारीफ करनी चाहिए। यहां कुछ सितारे ऐसे हैं जो अपने फॉलोअर्स काउंट के लिए गद्दार बन रखे हैं। लेकिन कोई परेशानी नहीं, बाद में उनका नंबर भी लगेगा।"

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस सुरभि दास (Surabhi Das) ने भी माहिरा खान को जमकर फटकार लगाई थी। सुरभि दास ने इंस्टाग्राम पर माहिरा पर तंज कसते हुए लिखा था, "आधे टाइम तो ये भारत में ही रही थी और अब अचानक से इसकी देशभक्ति जाग गई है। धिक्कार है तुमपर कि तुमने तब कुछ नहीं कहा जब तुम्हारे देश ने हमारे मासूम लोगों की हत्या की।"
