Khatron Ke Khiladi 15 Rohit Shetty Show Will On Air On This Date: बॉलीवुड के चर्चित फिल्म मेकर रोहित शेट्टी हर साल अपने धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' के साथ टीवी पर तूफान मचाते हैं। इस साल भी रोहित शेट्टी के तूफानी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 15 की जोरों-शोरों पर तैयारी चल रही है। अभी तक शो के लिए कई चर्चित सितारों को अप्रोच किया जा चुका है, जो इसकी टीआरपी को सातवें आसमान पर पहुंचा सकते हैं। इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा से लेकर चुम दरांग और रजत दलाल जैसे स्टार्स शामिल हैं। खास बात तो यह है कि तैयारियों के बीच ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी का 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) कलर्स टीवी पर 27 जुलाई को दस्तक दे सकता है। शो का प्रीमियर रात के 9 बजे होगा। टीवी से अलग फैंस इसका लुत्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उठा सकते हैं। बताया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' को जियो सिनेमा/हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है। शूटिंग की बात करें तो हर साल की तरह इस साल भी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर 'खतरों के खिलाड़ी 15' शूट होगा, जिसके लिए सभी सितारे मई में रवाना होंगे।
'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए कंफर्म हुए सितारे
खबरों की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अविनाश मिश्रा और ईशा मालवीय लगभग कंफर्म हो चुके हैं। उनके अलावा ऑरी का नाम भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए सामने आया था। बीते दिन खबर आई थी कि शो के लिए प्रिंस नरुला और खुशबू पाटनी को भी अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
