Asim Riaz in kick 2: बिग बॉस 13 फेम एक्टर आसिम रियाज इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किक 2 (Kick 2) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन खबर सामने आई थी कि सलमान खान की मूवी किक 2 से आसिम रियाज बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि अब इस पर साजिद नाडियाडवाला ने रिएक्ट किया है। आसिम रियाज के फैंस काफी एक्साइटेज थे कि आखिरकार एक्टर को अब बॉलीवुड में ब्रेक मिलने वाला है। खबर सामने आ रही थी कि सलमान ने किक 2 में आसिम रियाज को एक बड़ा रोल ऑफर किया है। हालांकि इस खबर पर रिएक्ट करते हुए फिल्म किक के मेकर साजिद नाडियाडवाला ने इसे फेक करार दे दिया है। फिल्ममेकर ने साफ कर दिया है कि अभी वह किक के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि आसिम रियाज को किक 2 ऑफर नहीं हुई है।
साजिद नाडियाडवाला ने किया कन्फर्म
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि सलमान खान ने बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम को किक 2 ऑफर की है। इस खबर पर रिएक्ट करते हुए साजिद नाडियाडवाला ने ट्वीट किया, 'हम #Kick2 के लिए अपनी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और यह खबर सच नहीं है! हम सभी मीडिया हाउस से अनुरोध करते हैं कि कृपया कुछ भी लिखने से पहले एक बार हमारे साथ कन्फर्म कर लें।' इससे पहले आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अपलोड की थी, जिसमें उन्होंने नई शुरुआत लिखा था, जिसके बाद फैंस उम्मीद जता रहे थे कि वह किक 2 को लेकर ही इशारा कर रहे हैं।
आसिम रियाज के फैंस को लगा झटका
किक 2 में आसिम रियाज की एंट्री से आसिम रियाज के फैंस काफी खुश थे, हालांकि अब फिल्म के मेकर्स ने इस खबर को झूठा करार दे दिया है। जिसके बाद अब आसिम के फैंस के हाथ निराशा लगी है।
