YRKKH: बिरला परिवार ने किया अक्षरा-अभिमन्यु के प्यार को कबूल तो हर्षवर्धन ने नील को किया घर से बाहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2022, 06:13 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी दिलचस्प होने वाली है क्योंकि बिरला परिवार ने आखिर में अक्षरा और अभिमन्यु के प्यार को कबूल कर लिया है। लेकिन नील के लिए अब बड़ी मुसीबत उसका इंतजार कर रही है। 

YRKKH: बिरला परिवार ने किया अक्षरा-अभिमन्यु के प्यार को कबूल तो हर्षवर्धन ने नील को किया घर से बाहर
Photo Credit: Instagram

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। लीप के बाद अक्षरा, अभिमन्यु और आरोही के लव ट्रायंगल ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। इस धारावाहिक में फिलहाल मकर संक्रांति स्पेशल एपिसोड चल रहा था। मकर संक्रांति सेलिब्रेशन के दौरान बिरला और गोयंका परिवार आमने-सामने आ जाता हैै। इस दौरान अक्षरा और अभिमन्यु का डांस परफॉर्मेंस भी होता है वहीं, मनीष और हर्षवर्धन भी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। इसी दौरान अभिमन्यु के साथ एक ऐसा हादसा होता है जिसकी वजह से उसकी जान खतरे में पड़ जाती है। लेकिन अक्षरा के होते हुए उसे हल्की सी खरोच भी नहीं आती है। अब ये रिश्ता क्या कहलाता है के दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है क्योंकि बिरला परिवार अभिमन्यु और अक्षरा के प्यार को कबूल करने वाला है।

अक्षरा और अभिमन्यु के प्यार की जीत

ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा गया कि मकर संक्रांति सेलिब्रेशन के दौरान हर कोई पतंगबाजी में व्यस्त रहता है तभी एक ट्रेजेडी होती है। पतंगबाजी के दौरान अभिमन्यु की जान खतरे में पड़ जाती है क्योंकि वह एक शॉर्ट सर्किट वायर के ऊपर गिर जाता है लेकिन अक्षरा की चालाकी एक बार फिर अभिमन्यु की जान बचा लेती है। इस हादसे की वजह से सबको गहरा सदमा लगता है लेकिन अक्षरा की वजह से सबकी जान में जान आ जाती है। आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि इस हादसे की वजह से बिरला परिवार अक्षरा से बहुत खुश हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्षरा ही है जो अभिमन्यु को हर एक मुसीबतों से बचा लेती है। इस दौरान हर्षवर्धन में भी बड़ा बदलाव देखा जाएगा क्योंकि वह‌ भी अक्षरा को पसंद करने लगेगा।

नील को घर से बाहर निकालेगा हर्षवर्धन

एक तरफ जहां ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु और अक्षरा के प्यार की जीत देखी जा सकती है। वहीं, नील के ऊपर अब मुसीबतें बाढ़ बनकर आने वाली हैं। आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि मंजरी और अभिमन्यु एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे होते हैं कि तभी हर्षवर्धन वहां आ जाता है और यह सोचने लग जाता है कि अभिमन्यु की तरह नील मम्माज ब्वाॅय नहीं बनना चाहिए। जिसके बाद वह‌ नील को सीतापुर जाकर बिरला के नाम से एक चैरिटेबल क्लिनिक खोलने के लिए कहता है। हर्षवर्धन नील को तुरंत घर से बाहर जाने के लिए कहता है, नील भी जाने के लिए तैयार हो जाता है। जब मंजरी को इस बात का पता चलता है तब वह हर्षवर्धन को यह कहती है कि उसे ना भेजे क्योंकि नील अकेले नहीं रह सकता। अब यह देखना होगा कि जब अभिमन्यु को इस बात का पता चलेगा तो वह नील‌ को कैसे रोकेगा। 

End of Article