टीवी मसाला

Bigg Boss 20: उदिति सिंह की टीम ने रीति तिवारी को लगाई फटकार, कहा- तू कितनी जलनखोर है

Bigg Boss 20 Uditi Singh Team Slams Rhiti Tiwari: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में डिस बैटल हुआ, जिसमें रीति तिवारी ने हदें पार कर दीं। वहीं अब उदिति सिंह की टीम ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।

Image

Bigg Boss 20: उदिति सिंह की टीम ने रीति तिवारी को लिया आड़े हाथों (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Uditi Singh Team Slams Rhiti Tiwari: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में गेम दिन पर दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। शो में कैप्टेंसी के लिए डिस बैटल हुआ था, जिसमें यंग और काजी तौकीर की टीम आमने-सामने आई थी। लेकिन इस डिस बैटल के दौरान रीति तिवारी ने हदें पार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने उदिति सिंह के मेकअप, ड्रेस पर तो टिप्पणी की ही, साथ ही उन्हें और काजी तौकीर को लेकर भद्दी बातें भी कहीं। रीति तिवारी की इस हरकत पर काजी तौकीर ने सवाल उठाया था। वहीं अब उदिति सिंह की टीम ने इस मामले पर एक्शन लिया है। उन्होंने रीति तिवारी पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें आड़े हाथों लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मर्द की निशानी मूंछ से' Aasif Khan के बयान पर भड़कीं Gauahar Khan, Yung DSA को किया एक्सपोज

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में रीति तिवारी ने उदिति सिंह को कहा था कि जाकर चार-पांच लाइन सीख ले, हमेशा इनकी (काजी तौकीर) की परछाईं में रहती है। इसपर उदिति सिंह की टीम ने वीडियो शेयर कर कहा, "जाकर चार पांच लाइन सीख ले', यही कहा था ना तूने। आजा सिखाते हैं। उदिति चुप रही तो क्या, हम करते हैं डिस कंप्लीट, चार-पांच लाइन बिना गाली और बिना एक भी बीप। तू कितनी जलनखोर है, ये तो सबने देख लिया। रॉकस्टार बनने आई थी, असली रॉकस्टार ने जला दिया। बिना गाली, बिना बीप, बार्स हैं भारी, तू है चीप।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर धमाका करेंगी Akriti Negi? पोस्ट कर फैंस को बताया सच

      'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) फेम रीति तिवारी की टीम यहीं नहीं रुकी। उन्होंने वीडियो में आगे कहा, "तू कहती है तुम मेरे लेवल तक नहीं आ सकते, सही कहा, इतना नीचे आना नहीं है हर किसी का लेवल, 25 हजार पॉकेटमनी तमीज बिल्कुल जीरो। सरनेम है नहीं इज्जत से बनते हैं हीरो। उदिति छा गई फ्रेम में, रीति रह गई जीरो। चार-पांच लाइन सिखा दी, अब तेरा टाइम निकला। सीख गई रीति, चल अब क्लास खत्म।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article