YRKKH में अब खुलेगा हर्ष का सबसे बड़ा राज, मंजरी नहीं कोई और है अभिमन्यु के भाई नील की मां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 05:53 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलता है में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। इस टीवी सीरियल में एक नहीं बल्कि कई खुलासे होने वाले है जिसकी वजह से अभिमन्यु, नील, अक्षरा और मंजरी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। 

YRKKH में अब खुलेगा हर्ष का सबसे बड़ा राज, मंजरी नहीं कोई और है अभिमन्यु के भाई नील की मां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Major Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड बहुत दिलचस्प होने वाले हैं ऐसा इसीलिए क्योंकि इस टीवी सीरियल में अब एक नहीं बल्कि एक साथ कई राज के ऊपर से पर्दे हटने वाले हैं। इस टीवी सीरियल में फिलहाल एक नई एंट्री अनीषा की हुई है जो अभिमन्यु की बहन है। अनीषा महिमा की बेटी जो हर्ष की वजह से बिरला हाउस से दूर चली गई थी। लेकिन अब उसकी वापसी हुई है जो अपने साथ कई तूफान लेकर आई है। सिर्फ अनीषा ही तूफान बनकर नहीं आई है। बल्कि अब इस टीवी सीरियल में अब सचमुच के तूफान आने वाले हैं। वह भी एक या दो नहीं बल्कि कई सारे। इस टीवी सीरियल में अब एक ऐसा खुलासा होने वाला है जिसकी वजह से अभिमन्यु और नील समेत कई लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिलक जाएगी। 

अनीषा को घर लेकर आएगा अभिमन्यु

इस टीवी सीरियल में कशिश राय की एंट्री हो गई है जो अनीषा का किरादार निभा रही हैं। पहले देखा गया था कि अनीषा अभिमन्यु को बहुत सालों बाद कॉल करती है। अनीष का कॉल देख कर अभिमन्यु तुरंत उसके पास चला जाता है। अब यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु जब अनीषा के पास जाएगा को उसे बुरी हालत में देखेगा। जिसके बाद वह उस पर बहुत गुस्सा करेगा। अनीषा को वह इस हालत में अकेला नहीं छोड़ सकता, इसलिए वह अनीषा को बिरला परिवार लेकर जाएगा। बिरला परिवार में अनीषा के कदम रखते ही ढ़ेर सारा फैमिली ड्रामा होने वाला है। 

मंजरी और हर्ष का असली बेटा है अभिमन्यु

इस टीवी सीरियल में एक और ट्विस्ट आने वाला है, अब हर्ष के ऐसे राज से पर्दा हटने वाला है जिसकी वजह से बिरला परिवार के हर एक सदस्य के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इस टीवी सीरियल में पहले अडॉप्शन पेपर्स को देखकर ऐसा लग रहा था कि अभिमन्यु मंजरी और हर्ष का असली बेटा नहीं है, लेकिन अब इस टीवी सीरियल में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आएगा और यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु ही मंजरी और हर्ष का असली बेटा है। वहीं नील हर्ष का बेटा तो है लेकिन मंजरी ने उसे जन्म नहीं दिया है। दरअसल, अब हर्ष के राज से पर्दा हटेगा और यह पता चलेगा कि हर्ष मंजरी से पहले किसी और से प्यार करता था, और उस महीला ने नील को जन्म दिया था। यह राज मंजरी को भी पता है जिसे वह कई सालों से छुपा रही है।

End of Article