Imlie 3 major Upcoming twists: स्टार प्लस के सीरियल इमली में तीन धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। इन ट्विस्ट से इमली का लुक और अंदाज पूरी तरह बदल जाएगा। बदली हुई इमली को देख फैंस दंग रह जाएंगे। इस सीरियल की कहानी में अभी एक चैप्टर बंद हुआ है। पगडंडिया में आतंक का अंत कर मौत के मुंह से आदित्य वापस लौटा है। उसे बचाने गए आर्यन और इमली भी लौटे हैं। तीनों के सही सलामत वापस लौटने से सभी खुश हैं। लेकिन अब कहानी करवट लेगी और नया धमाका होगा।
सुंबुल तौकीर खान स्टारर शो में इस हफ्ते 3 ट्विस्ट आने वाले हैं। पहला ट्विस्ट आएगा जब इमली को आर्यन अपनी कंपनी का सीईओ बना देगा। आर्यन को बुखार है और इमली उससे कहेगी कि वो आज ऑफिस ना जाए। आर्यन एक बात पर राजी होगा कि इमली को उसकी जगह सीईओ बनकर ऑफिस जाना होगा। इमली काफी मना करेगी लेकिन वह इमली के सामने शाहरुख खान का नाम लेगा जिसके बाद इमली जाने को राजी हो जाएगी। इमली आर्यन की कार से सूट बूट पहनकर, अपना लुक बदलकर ऑफिस जाएगा तो हर कोई दंग रह जाएगा। वह आर्यन के केबिन में बैठेगी जहां उसके इमली के नाम की नेम प्लेट भी लगी होगी।
'इमली' में आदित्य की मां अपर्णा आदित्य को बताएगी कि कैसे इमली उसकी खातिर पगडंडिया गई थी लेकिन आदित्य कहेगी कि वो हमारे लिए नहीं बल्कि आर्यन के लिए गई। आदित्य कहेगी कि वह इमली को उतने नजदीक से नहीं जानतीं जितना आर्यन जानता है। अपर्णा उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं होता। देखना ये होगा कि इमली को लेकर आदित्य के मन में जो गलतफहमी है वो कैसे दूर होगी।
मालिनी आदित्य से कहेगा कि उसके दिमाग से इमली दूर नहीं हो रही है तब आदित्य कहेगा कि वो क्या करे, काम पर ना जाए। तब मालिनी उससे कहेगी कि क्या वही काम करना आपके लिए जरूरी है।
इसके बाद जब आदित्य ऑफिस जाएगी तो देखेगी कि इमली सीईओ बन गई। उससे ये बात खराब लगेगी और आदित्य अपनी नौकरी को छोड़ने का फैसला करेगा। आदित्य इमली को अपना इस्तीफा पकड़ा देगा।