ये रिश्ता क्या कहलाता है की निष्ठा को मिली बड़ी फिल्म, निहारिका चौकसे ने साइन किया नया प्रोजेक्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2022, 08:34 PM IST

YRKKH Niharika Chouskey bollywood debut: टीवी सेलेब्स लगातार बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं, अब इसी बीच खबर आ रही है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस भी डेब्यू के लिए तैयार हैं...

ये रिश्ता क्या कहलाता है की निष्ठा को मिली बड़ी फिल्म, निहारिका चौकसे ने साइन किया नया प्रोजेक्ट

yeh rishta kya kehlata hai Niharika Chouskey bollywood Film: टीवी जगत के कई कलाकार लगातार बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब तक कई टीवी सेलेब्स ने बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस भी डेब्यू को तैयार है। निर्देशक योगेश वर्मा एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं और इसी फिल्म में निहारिका चौकसे की एंट्री हो रही है। जी हां, ताजा जानकारी के मुताबिक ये रिश्ता क्या कहलाता है की निष्ठा उर्फ निहारिका चौकसे को नई फिल्म के लिए साइन किया गया है। 

टीवी एक्ट्रेस निहारिका चौकसे के अलावा एक्ट्रेस इशिता शाह को भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। दोनों एक्ट्रेस का रोल फिल्म में अहम बताया जा रहा है। पात्रों और कहानी के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा किया जाना बाकी है। बात अगर फिल्म की करें तो इसका अभी तक टाइटल तय नहीं हुआ है लेकिन इसके आने वाले साल में रिलीज होने की संभावना है। यह फिल्म अगस्त्य सिने प्राइवेट लिमिटेड, एक नए प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली है।

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है की स्टार निहारिका चौकसे और टीवी एक्ट्रेस इशिता शाह ने शूटिंग शुरू कर दी है। उनका शेड्यूल फिलहाल शिमला में है। हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि फिल्म दोनों का किरदार कैसा होगा। खूबसूरत अभिनेत्रियों निहारिका और इशिता की बात करें तो इन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है और कर्म चक्र में देखा जा चुका है। 

आपको बताते चलें हाल ही में शांतनु माहेश्वरी भी बॉलीवुड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आए थे। जिसकी वजह से वो खूब सुर्खियों में रहे। शांतनु माहेश्वरी ने फिल्म में आलिया भट्ट के लवर इंट्रेस्ट की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनका रोल थोड़े वक्त के लिए था लेकिन काफी अहम था। 

End of Article