Anupamaa Twist: परितोष ने की किंजल के बेबी की मर्डर प्लानिंग, इधर वनराज के साथ काव्या बना रही बच्चे का प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2022, 04:24 PM IST

Anupamaa twist latest Spoiler upcoming Episode in hindi: अनुपमा की कहानी में अब कुछ बड़ा होने वाला है। क्योंकि परितोष ने किंजल को बच्चे का अबॉर्शन कराने के लिए कहा है। अब परितोष ने बड़ा मास्टर प्लान बनाया है...

Anupamaa Twist: परितोष ने की किंजल के बेबी की मर्डर प्लानिंग, इधर वनराज के साथ काव्या बना रही बच्चे का प्लान

Anupamaa Episode twist latest Spoiler: अनुपमा की कहानी में काफी कुछ रोमांचक मोड़ आने वाले हैं। स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा में जैसा कि देखा गया है कि परितोष को पिता बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ऐसे में तोषू लगातार किंजल को तर्कसंगत रूप से सोचने के लिए कह रहा हैं। जहां किंजल इस गर्भावस्था के लिए बहुत उत्सुक हैं क्योंकि यह एक प्लांड प्रेग्नेंसी है। हालांकि पारितोष अपना फैसला बदलने के लिए तैयार नहीं है। वो अभी इस बच्चे को नहीं चाहता है। पहले वह पिता बनना चाहता था लेकिन अब वह करियर में कुछ और करना चाहता है जो कि अब उसका जुनून है।

अनुपमा की कहानी में अब कुछ बड़ा होने वाला है। क्योंकि परितोष ने किंजल को बच्चे का अबॉर्शन कराने के लिए कहा है। अब परितोष गर्भ में बच्चे को मारने के लिए मास्टर प्लान बनाता है। परितोष की यह बात सुनकर किंजल पूरी तरह से हिल गई और बिखर गई है। दूसरी ओर वनराज और अनुपमा को भी परितोष-किंजल से यह सुनने को मिलता है। जहां अब उन्हें कुछ प्रमुख कदम उठाने होंगे। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

काव्या भी करेगी प्रेग्नेंसी की प्लानिंग

कहानी में जैसा कि पहले देखा गया था कि काव्या गर्भवती होने की इच्छुक हैं और वनराज के साथ अपना खुद का एक बच्चा चाहती है। इस बार काव्या चुप नहीं रहती है और बा को वनराज को भड़काने के लिए कहती है कि उससे कहे कि वह उससे शादी में पैच अप कर ले, ताकि उनका खुद का बच्चा हो सके। चूंकि परितोष और किंजल भी अपनी फैमिली की प्लानिंग कर रहे हैं, काव्या भी जीवन के इस चरण का आनंद लेना चाहती हैं। 

काव्या मां बनना चाहती हैं और अनुपमा की तरह बनना चाहती हैं। हालांकि, वनराज पूरे परिवार के सामने पैचअप करने के बारे में चर्चा करने में थोड़ा असहज दिखता है। आगे अनुपमा शाह हाउस वापस लौटने की भी योजना बना रही है ताकि काव्या भी इस समय का आनंद ले सके और गर्भवती होने के बारे में सोचे।

End of Article