Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सास-ससुर को खुश करने के लिए अक्षरा की प्लानिंग होगी फेल, शो में आएगा नया ट्विस्ट 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 02:19 PM IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 19 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी एपिसोड बेहद रोचक होने वाला है, ऐसा इसलिए क्योंकि अब अक्षरा अपने सास और ससुर की एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाली है। इस सेलिब्रेशन के दौरान बिरला परिवार में खूब ड्रामा होने वाला है। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सास-ससुर को खुश करने के लिए अक्षरा की प्लानिंग होगी फेल, शो में आएगा नया ट्विस्ट 
Photo Credit: Instagram

ये रिश्ता क्या कहलाता है 19 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलता है टीवी सीरियल में इन दिनों कई रोचक ट्विस्ट आ रहे हैं। यह टीवी सीरियल अपनी दिलचस्प कहानी की वजह से दर्शकों का फेवरेट बन गया है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड्स बेहद इंटरेस्टिंग रहे, जिसमें देखा गया कि कैसे ढ़ेर सारी मुसीबतों का सामना करने बाद आखिरकार अक्षरा और अभिमन्यु एक हो जाते हैं। लेकिन जब अक्षरा शादी करके बिरला परिवार में आती है तब उसका गृह प्रेवश बहुत फीका होता है। इसके साथ शादी के बाद से ही अभिमन्यु काम की वजह से अक्षरा के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाता है। अब इस टीवी सीरियल का आगामी एपिसोड बेहद रोचक होने वाला है, क्योंकि अब अक्षरा और अभिमन्यु शादी के बाद हनीमून पर जाने वाले हैं। 

जी हां, ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी एपिसोड अक्षरा और अभिमन्यु के प्यार पर आधारित होगा। जबसे अक्षरा और अभिमन्यु की शादी हुई है तबसे अभि अपने काम की वजह से अक्षरा को समय नहीं दे पा रहा है। लेकिन अब उसे इस बात का एहसास हो जाएगा कि शादी के बाद अक्षरा नए घर में कितना अकेली हो गई है। इसलिए वह अब अक्षरा को सरप्राइज देना का प्लान बनाएगा। वह अक्षरा को बहुत खूबसूरत जगह पर हनीमून मनाने के लिए लेकर जाएगा। जहां अक्षरा और अभि एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए भी नजर आएंगे। 

इसके साथ हमने यह भी देखा कि हर्ष हमेशा अक्षरा से चिढ़ा रहता है। इसलिए अक्षरा अब अपने ससुर को खुश करने के लिए खास प्लानिंग करने वाली है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि, अक्षरा को पता चलेगा कि मंजरी और हर्ष की एनिवर्सरी आने वाली है। वह अपने सास और ससुर के लिए एक सेलिब्रेशन रखेगी। लेकिन अक्षरा इस बात से अंजान रहेगी कि हर्ष कभी अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट नहीं करता है। जिसकी वजह से जब हर्ष को अक्षरा के प्लानिंग के बारे में पता चलेगा तो वह बहुत नाराज हो जाएगा। जिसकी वजह से बिरला परिवार में खूब हंगामा होगा। 

End of Article