ये रिश्ता क्या कहलाता में अक्षरा निभाएगी बहू की जिम्मेदारी, सास-ससुर के लिए उठाएगी ये कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 09:15 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अक्षरा अब अच्छी बहू का रोल निभाती नजर आएगी। ससुराल में वह एक ऐसा कदम उठाएगी कि उसको तारीफ भी मिल सकती है और कहानी में ट्विस्ट भी आ सकता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: अभि और अक्षु की खूबसूरत शादी छोटे पर्दे पर फैन्स ने खूब देखी। अब टाइम है अक्षरा को अच्छी बहू बनते हुए देखने का। शो के आने वाले एपिसोड में अक्षरा को जल्द ही हम ये जिम्मेदारी निभाते भी देखेंगे। दरअसल,अक्षरा अपने सास और ससुर की शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने में लगी है। और ऐसा करके वह घर के बड़ों को सरप्राइज देना चाहती है। लेकिन क्या कहानी ऐसे ही रहेगी या फिर इस सेलिब्रेशन में आएगा कोई ट्विस्ट। ये जानने के लिए आप हमारे साथ टीवी सेक्शन पर बने रहें। 

End of Article