ये रिश्ता क्या कहलाता है: बिरला परिवार की प्रॉपर्टी हथियाने के लिए आरोही की नई चाल, शो की कहानी ने लिया नया मोड़ 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 04:58 PM IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 02 June 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी अब नया मोड़ लेने वाली है। जल्द ही अभिमन्यु को उसके अडॉप्शन का राज पता चल जाएगा। इसके साथ अभि से बदला लेने के लिए आरोही नई चाल चलेगी। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है: बिरला परिवार की प्रॉपर्टी हथियाने के लिए आरोही की नई चाल, शो की कहानी ने लिया नया मोड़ 

ये रिश्ता क्या कहलाता है 02 June 2022 एपिसोड अपडेट: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी अब कई मोड़ से होकर गुजरेगी। इस सीरियल की कहानी में कई ऐसे रोचक मोड़ आएंगे जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि आरोही को यह पता चल जाता है कि अभिमन्यु हर्षवर्धन का बेटा तो है लेकिन मंजरी उसकी मां नहीं है। जैसे ही आरोही को इस सच का पता चलता है वैसे ही वह खुशी मनाने लगती है। क्योंकि जबसे अभिमन्यु और अक्षरा की शादी हुई है तब से आरोही अभिमन्यु और अक्षरा से बदला लेने के लिए मौके ढूंढ रही थी। जैसे ही आरोही को इस बात का पता चला वैसे ही उसने अक्षरा को सारी हकीकत बता दी।

क्या आरोही लेगी अभिमन्यु से बदला?

जब से आरोही को इस बात का पता चला है कि नील‌ हर्षवर्धन और मंजरी का असली बेटा है वहीं अभिमन्यु को अडॉप्ट किया गया है, तब से वह सातवें आसमान पर है। अब यह कहा जा रहा है कि आरोही हर्षवर्धन के इस काले सच का फायदा उठाने वाली है। वह नील को शादी के लिए प्रपोज करेगी ताकि बिरला परिवार की बहू बन सके। अगर आरोही का यह प्लान सफल हो जाएगा तो वह बिरला परिवार की असली बहू बन जाएगी। जिसकी वजह से अक्षरा और अभिमन्यु को नीचा दिखा सकेगी। अगर उसका यह प्लान कामयाब हो जाएगा तो इस तरह वह अभिमन्यु और अक्षरा से अपना बदला भी ले पाएगी।

क्या बिरला परिवार की प्रॉपर्टी हथिया लेगी आरोही

अगर नील आरोही का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लेगा और इन दोनों की शादी हो जाएगी तो वह बिरला परिवार की असली बहू बन जाएगी। आने वाली कहानी में ऐसा हो सकता है कि बिरला परिवार की सारी प्रॉपर्टी नील के नाम हो जाए। ऐसे में आरोही बिरला परिवार की मालकिन बन जाएगी। और एक बार अगर उसके हाथ में ताकत आ जाएगी तो वह अक्षरा और अभिमन्यु को घर से निकाल भी सकती है। फिलहाल इस टीवी सीरियल की कहानी मे क्या मोड़‌ आएंगे उन्हें देखना दिलचस्प होगा।

End of Article