Yogendra Vikram Singh ने छोड़ा 'गुम है किसी के प्यार में', मेकर्स ने ऐसे दी विदाई कि दर्शकों की आंखें हुईं नम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 07:30 AM IST

Yogendra Vikram Singh quits GHKKPM: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में के दर्शकों के लिए निराश करने वाली खबर है। इस सीरियल में सम्राट का किरदार खत्म हो रहा है क्योंकि योगेंद्र विक्रम सिंह ने शो को अलविदा कह दिया है।

Yogendra Vikram Singh ने छोड़ा 'गुम है किसी के प्यार में', मेकर्स ने ऐसे दी विदाई कि दर्शकों की आंखें हुईं नम

Yogendra Vikram Singh quits GHKKPM: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में के दर्शकों के लिए निराश करने वाली खबर है। लगातार आ रहे ट्विस्ट और टर्न के बीच एक अहम रोल खत्म हो रहा है। इस सीरियल में सम्राट का किरदार खत्म हो रहा है क्योंकि योगेंद्र विक्रम सिंह ने शो को अलविदा कह दिया है। मेकर्स ने सम्राट की विदाई का ऐसा प्लान बनाया है कि दर्शकों की आंखें नम हो जाएंगी। सम्राट दर्शकों को मुस्कुराता नहीं, बल्कि गमगीन करके जाएगा। 

बता दें कि इस सीरियल में सम्राट का किरदार अभिनेता योगेंद्र विक्रम सिंह निभाते हैं और उनकी पत्नी पत्रलेखा का रोल ऐश्वर्या शर्मा निभाती हैं। एक्टर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सम्राट के किरदार के खत्म होने की पुष्टि की है। ऐश्वर्या शर्मा ने योगेंद्र के साथ दो तस्वीरें शेयर कर एक भावुक पोस्ट लिखा है। ऐश्वर्या शर्मा ने कैप्शन देते हुए लिखा- End of an Era, Feeling bad for Pakhi & Samrat, साथ ही उन्होंने टूटा हुआ दिल बनाया है। 

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में दिखाया जाएगा कि जगताप सई को बंधक बना लेगा है। वहीं सम्राट उसे बचाने के चक्कर में अपनी जान से हाथ धो बैठेगा। पाखी और भवानी, जवान बेटे की मौत के लिए सई को जिम्मेदार ठहराएंगे। मेकर्स दिखाएंगे कि सम्राट की जान चली जाएगी और ऐश्वर्या शर्मा अपने पति के गम में पागल सी हो जाएगी। 

इसका प्रोमो मेकर्स ने जारी कर दिया है जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ऐश्वर्या शर्मा के पोस्ट पर सीरियल के बाकी कलाकार दिल बनाकर रिएक्ट कर रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने साफ कर दिया है कि सम्राट और पाखी के रिश्ते का The End हो रहा है। ऐसे में कोई कंफ्यूजन नहीं है। 

End of Article