'कुंडली भाग्य' के एक्टर धीरज धूपर ने शो को कहा अलविदा, जानें किस नए एक्टर की होगी एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 01:43 PM IST

मशहूर टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में करण लूथरा का रोल प्ले करने वाले एक्टर धीरज धूपर ने शो को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। जानें शो में किस नए एक्टर की एंट्री हो रही है।

'कुंडली भाग्य' के एक्टर धीरज धूपर ने शो को कहा अलविदा, जानें किस नए एक्टर की होगी एंट्री
Photo Credit: Instagram

मशहूर टीवी सीरियल कुंडली भाग्य के फैंस के लिए एक बुरी खबरे है। शो में लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर धीरज धूपर ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। मालूम हो कि धीरज शो में करण लूथरा को रोल प्ले करते हैं और शो में उन्हें बहुत पसंद किया जाता है। इस शो के जरिए वो घर- घर में अपनी जगह बना चुकी हैं। 

इस एक्टर की होगी एंट्री

धीरज अब एक्टर के तौर पर नया काम करना चाहते हैं और उन्होंने मेकर्स की सहमति के साथ शो छोड़ने का फैसला लिया है। धीरज शो का जाना पहचाना चेहरा है और इसीलिए शो में उनका रिप्लेसमेंट जल्द चाहता था और बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर मेकर्स को ऐसे चेहरे की तलाश थी जिससे ऑडियंस कनेक्ट कर पाएं। शो में अब एक्टर शक्ति अरोड़ा की एंट्री होगी। शक्ति टीवी शो मेरी आशिकी तुमसे ही में मिलन वाघेला के रोल के लिए जाने जाते हैं। अब देखना होगा कि वो शो में करण लूथरा के रोल में ही दिखेंगे या नए कैरेक्टर के तौर पर शो में उनकी एंट्री होगी। मालूम हो कि धीरज पांच साल पहले शो से जुड़े थे।

फिल्म की कहानी में होगा बदलाव?

ईटाइम्स की खबर के मुताबिक शो के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि हां धीरज ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा , 'हां, धीरज ने आगे बढ़ने का फैसल कर लिया है। उनके साथ काम करना काफी अच्छा रहा। जब तक हमने साथ काम किया यह काफी अच्छा रहा। हम उनके भविष्य के प्रयासों में उनके अच्छे भाग्य की कामना करते हैं। हमें खुशी है कि नए हीरो के तौर पर रोल प्ले करने के लिए शक्ति हमारे साथ हैं। हम बदलाव करने के लिए कहानी पर काम कर रहे हैं।'

पिता बनने वाले हैं धीरज

मालूम हो कि धीरज जल्द ही पिता बनने वाले हैं। धीरज और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा ने कुछ समय पहले फैंस को सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी दी थी कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक है। दोनों साल 2009 में शो माता पिता के चरणों में स्वर्ग के सेट पर मिले थे और इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री यहीं शुरू हो गई थी। टीवी कपल ने लगभग 7 साल तक डेटिंग की और इसके बाद दोनों ने 2016 में शादी कर ली थी। 

End of Article