8 साल से भारी कर्ज में डूबी थीं उर्फी जावेद, बिग बॉस के घर में उधार लिए कपड़ों से किया था गुजारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 06:04 AM IST

Urfi Javed was in debt for 8 years: उर्फी जावेद ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने बिग बॉस शो में जितने भी कपड़े पहने थे, वह उधार के थे। चूंकि वह बिग बॉस ओटीटी में सिर्फ एक हफ्ते के लिए थीं।

8 साल से भारी कर्ज में डूबी थीं उर्फी जावेद, बिग बॉस के घर में उधार लिए कपड़ों से किया था गुजारा

Urfi Javed in debt for 8 years: उर्फी जावेद का फैशन सेंस कुछ ऐसा है जो आएदिन चर्चा का विषय बना रहता है। अक्सर वो अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। यहां तक ​​कि उनकी को-स्टार्स भी चौक जाती हैं कि आखिर ये उर्फी ने कैसे डिजाइन किया है। शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जब उर्फी जावेद अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए सुर्खियों में नहीं आती हैं। हालांकि, इस सब के बीच उर्फी जावेद आज जिस मुकाम पर पहुंची हैं, इसके पीछे स्ट्रगल की एक लंबी कहानी है। कई लोगों का आरोप है कि वह मीडिया को कवर करने के लिए भुगतान करती हैं।

8 साल से भारी कर्ज में थीं उर्फी जावेद 
उर्फी ने सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि वह 8 साल से गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही थीं। वो वास्तव में, भारी कर्ज में डूबी हुई थीं। इतना ही नहीं उर्फी जावेद ने खुलासा किया कि उनके पास बिग बॉस ओटीटी में प्रवेश करने के लिए पैसे नहीं थे, जो कि उनकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट शो रहा है। 

उर्फी एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने शो में जितने भी कपड़े पहने थे, वह उधार के थे। चूंकि वह बिग बॉस ओटीटी में सिर्फ एक हफ्ते के लिए थीं, इसलिए उन्होंने शो से ज्यादा पैसे भी नहीं कमाए। अब भी वह मीडिया को भुगतान करने की अफवाहों पर हंसती है क्योंकि वह दावा करती है कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं।

मीडिया पर भड़कीं उर्फी जावेद
उर्फी हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में मीडिया फोटोग्राफर्स पर काफी नाराज हो गईं। ग्रीन कलर की बैकलेस शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आईं उर्फी इस दौरान अपने कपड़ों को लेकर किए गए कमेंट से पैपराजी पर नाराज हो गईं। उर्फी ने गुस्से में चिल्लाते हुए कहा, 'मैं यहां इसलिए नहीं आई हूं। प्लीज। तुम्हें अगर कपड़ों पर कमेंट करना है ना तो अपनी गर्लफ्रेंड और अपनी मां बहन के घर पर जाकर करो। मेरे कपड़ों पर कोई कमेंट नहीं करेगा आज के बाद। किसी की तरफ से अब एक भी कमेंट आया तो मैं सहन नहीं करूंगी। मैं आप लोगों को इतनी इज्जत देती हूं और मुझे वापस ये मिल रहा है? प्लीज।' 

End of Article