ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर हर्षद चोपड़ा बनेंगे बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट, रियलिटी शो के लिए करोड़ों में मांगी फीस?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 10:51 PM IST

Harshad Chopda massive Fee for Bigg Boss 16?: बिग बॉस देश के सबसे चर्चित, बड़े और पसंदीदा रिएलिटी शोज में से एक है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। जल्द ही शो के अगले सीजन यानी बिग बॉस 16 की शुरुआत हो जाएगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर हर्षद चोपड़ा बनेंगे बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट, रियलिटी शो के लिए करोड़ों में मांगी फीस?

Harshad Chopda in Bigg Boss 16?: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 16 का प्रीमियर अक्टूबर में होने वाला है। खबर है कि शो के होस्ट सलमान खान ने अपना पहला प्रोमो शूट कर लिया है। सलमान खान ने पहले ही 5 सितंबर को फिल्मसिटी में अपने प्रीमियर की शूटिंग कर ली है। बिग बॉस के नए सीजन में हिस्सा लेने के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही में, आमिर खान के भाई फैसल खान को बिग बॉस 16 में हिस्सा लेने की पेशकश की गई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को इस बारे में जानकारी दी थी। हालांकि उन्होंने बिग बॉस के ऑफर को ठुकरा दिया है। अब एक और बड़े टीवी एक्टर का नाम बिग बॉस-16 के लिए आगे आ रहा है। 

हर्षद चोपड़ा बनेंगे बिग बॉस-16 का हिस्सा
दरअसल बिग बॉस के लिए नया नाम हर्षद चोपड़ा का आगे आ रहा है। जी हां, ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु की भूमिका निभा रहे हर्षद जल्द ही बिग बॉस का हिस्सा बन सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चाएं हो रही हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के हर्षद चोपड़ा को बिग बॉस 16 के लिए संपर्क किया गया है। इतना ही नहीं, अफवाह यह भी बताती है कि वह इसके लिए 4.5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Exclusive! If I had gotten the time to concentrate on other stuff, I'd not  have been single: Harshad Chopda

पश्चिम बंगाल की राजनेता और अभिनेता नुसरत जहान से भी संपर्क किए जाने की अफवाह है। लेकिन अभिनेत्री ने इन खबरों मामलों पर चुप्पी साधी हुई है। चारु असोपा और राजीव सेन को भी बिग बॉस में आने का ऑफर मिला है। साथ ही मुनव्वर फारूकी को सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस के नए सीजन में आना वाला कंफर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा है। 

Bigg Boss 16 नजर आएंगी ये जानी मानी भोजपुरी सिंगर!
बिग बॉस देश के सबसे चर्चित, बड़े और पसंदीदा रिएलिटी शोज में से एक है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। जल्द ही शो के अगले सीजन यानी बिग बॉस 16 की शुरुआत हो जाएगी। खबरें हैं कि बिग बॉस 16 के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस निशा पांडे को अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी उनके नाम पर मुहर नहीं लगी है। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक इस हफ्ते उनके साथ मीटिंग कर सब तय किया जाएगा। 'निशा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक प्रतिभाशाली गायिका हैं और वह शो में एंटरटेनमेंट लाएंगी। उन्होंने वर्चुअली अपने सभी राउंड क्लीयर कर दिए हैं और अब निर्माताओं ने उन्हें बिहार से मुंबई में मीटिंक के लिए बुलाया है। अगर चीजें ठीक होती हैं, तो इस हफ्ते बैठक होगी और वो शो साइन कर सकती हैं।'

End of Article