Manish Kashyap की जिंदगी में किसने दी प्यार की दस्तक? Anushka Sharma के 'हमसफर' पोस्ट ने मचाई हलचल

मनीष कश्यप की लव लाइफ अचानक चर्चा में आ गई है। अनुष्का शर्मा ने उन्हें 'हमसफर' बताकर तस्वीर शेयर की, जिसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या वही उनकी 21 साल की गर्लफ्रेंड हैं?

Authored by: Kumar SarashUpdated Nov 5 2026, 16:13 IST
Manish Kashyap की जिंदगी में किसने दी प्यार की दस्तक?Image Credit : Instagram/chatgpt01 / 05

Manish Kashyap की जिंदगी में किसने दी प्यार की दस्तक?

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की जिंदगी में आखिर कौन है वह लड़की, जिसका जिक्र उन्होंने रियलिटी शो राइज एंड फॉल में किया था? अब सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर और उसके साथ लिखे चंद शब्दों ने इस सवाल को फिर से हवा दे दी है। अनुष्का शर्मा ने मनीष के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अपना 'हमसफर' बताया है। इसके बाद दोनों की लव लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Anushka Sharma ने Manish Kashyap को बताया 'हमसफर'Image Credit : Instagram/chatgpt02 / 05

Anushka Sharma ने Manish Kashyap को बताया 'हमसफर'

अनुष्का शर्मा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनीष कश्यप के साथ एक तस्वीर शेयर की। खास बात यह है कि इस पोस्ट में उन्होंने मनीष के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी कोलैबोरेट किया है। तस्वीर में दोनों ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों के लुक और मैचिंग फुटवियर से ज्यादा लोगों का ध्यान अनुष्का के कैप्शन पर गया। उन्होंने मनीष को 'हमसफर' कहकर संबोधित किया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया।

Manish Kashyap ने भी शेयर किया रोमांटिक पोस्टImage Credit : Instagram/chatgpt03 / 05

Manish Kashyap ने भी शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

अनुष्का की पोस्ट के बाद मनीष कश्यप ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की। उनके पोस्ट का अंदाज भी काफी निजी और रोमांटिक नजर आया। दोनों की तरफ से लगभग एक ही समय पर आई इन पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते या सगाई को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में 'हमसफर' वाले कैप्शन को रिश्ते का इशारा माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

कौन हैं Anushka Sharma? जानिए क्या करती हैं मनीष की कथित गर्लफ्रेंडImage Credit : Instagram/chatgpt04 / 05

कौन हैं Anushka Sharma? जानिए क्या करती हैं मनीष की कथित गर्लफ्रेंड

मनीष कश्यप के साथ तस्वीर सामने आने के बाद अनुष्का शर्मा की पहचान को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का को अनुष्का कुमारी के नाम से भी जाना जाता है और उनका संबंध बिहार से है। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। वह छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, मनीष के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चा से पहले उनका नाम सोशल मीडिया पर इस तरह सुर्खियों में नहीं था।

Rise & Fall में Manish Kashyap ने किया था 21 साल की गर्लफ्रेंड का जिक्रImage Credit : Instagram/chatgpt05 / 05

Rise & Fall में Manish Kashyap ने किया था 21 साल की गर्लफ्रेंड का जिक्र

इस पूरी कहानी का दिलचस्प पहलू मनीष कश्यप का रियलिटी शो 'Rise & Fall' में किया गया खुलासा है। शो के दौरान मनीष ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बात बताते हुए कहा था कि उनकी एक 21 साल की गर्लफ्रेंड है। उस वक्त उन्होंने न तो उस लड़की का नाम बताया था और न ही उसकी पहचान सार्वजनिक की थी। अब अनुष्का के साथ उनकी तस्वीर और 'हमसफर' वाले कैप्शन ने पुरानी बात को फिर चर्चा में ला दिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!