एजुकेशन

Maharashtra NEET UG 2026: MBBS-BDS की 138 खाली सीटों पर एडमिशन का मौका, तीन स्पेशल राउंड होंगे

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए एक और मौका आया है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने MBBS और BDS की बची हुई सीटों को भरने के लिए तीन ऑनलाइन स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित करने का फैसला किया है।

Image

महाराष्ट्र में मेडिकल एडमिशन के लिए तीन स्पेशल राउंड (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए एक और मौका आया है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने MBBS और BDS की बची हुई सीटों को भरने के लिए तीन ऑनलाइन स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित करने का फैसला किया है। इन राउंड के जरिए राज्य के अलग-अलग मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में कुल 138 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। CET सेल ने 4 नवंबर 2026 को इसका शेड्यूल जारी किया था। इसमें 84 MBBS और 54 BDS सीटें शामिल हैं।

कहां कितनी सीटें हैं खाली?
कॉलेज की श्रेणीMBBSBDS
सरकारी मेडिकल कॉलेज02
प्राइवेट मेडिकल कॉलेज3922
प्राइवेट मेडिकल यूनिवर्सिटी4530
कुल8454
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में 1475 प्रधानाचार्य भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सभी सीटें भर चुकी हैं। अब बची हुई MBBS सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में हैं।

पहले स्पेशल राउंड का शेड्यूल
एडमिशन प्रक्रियातारीख
खाली सीटों की लिस्ट4 नवंबर 2026
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग5 से 7 नवंबर, दोपहर 12 बजे तक
पहले राउंड का रिजल्ट8 नवंबर 2026
कॉलेज में रिपोर्टिंग10 नवंबर, शाम 5:30 बजे तक

सीट अलॉट होने वाले उम्मीदवारों को तय समय के अंदर संबंधित कॉलेज में पहुंचना होगा। उन्हें अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और फीस का डिमांड ड्राफ्ट साथ ले जाना होगा। भुगतान RTGS, DD या NEFT के जरिए भी किया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस प्रक्रिया में NEET UG 2026 क्वालिफाई करने वाले और एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके वे उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्हें ग्रुप A के किसी भी एडमिशन राउंड में सीट नहीं मिली है। हालांकि, 26 अक्टूबर 2026 तक MBBS या BDS में एडमिशन ले चुके उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे। ऑल इंडिया कोटा या ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड के जरिए सीट पाने वाले उम्मीदवार भी इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे।

कहां मिलेगी नई जानकारी?

दूसरे और तीसरे स्पेशल राउंड का शेड्यूल महाराष्ट्र CET सेल की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article