उर्फी जावेद ने एक फैन को दी टॉक्सिक बॉयफ्रेंड बनाने की सलाह, क्या पारस कलनावत पर साधा निशाना?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 10:13 AM IST

Urfi Javed take a dig at Paras Kalnawat?: पारस कलनावत और उर्फी जावेद की लड़ाई की खबर सब जगह फैल गई। दोनों ने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में खूब सुर्खियां बटोरीं और अब उर्फी ने अपने एक हालिया वीडियो में इस पर कमेंट किया है?

उर्फी जावेद ने एक फैन को दी टॉक्सिक बॉयफ्रेंड बनाने की सलाह, क्या पारस कलनावत पर साधा निशाना?

Urfi Javed take a dig at Paras Kalnawat?: उर्फी जावेद और पारस कलनावत को स्टार प्लस के टीवी शो मेरी दुर्गा में एकसाथ देखा गया था। इसी दौरान दोनों कुछ समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे और बाद में वो अलग हो गए। उर्फी जावेद हमेशा पारस के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी मुखर रही हैं। एक इंटरव्यू में पारस कलनावत ने कहा था कि वह उर्फी को बहुत प्यार करते थे लेकिन वो रिश्ते में रहने के एक महीने बाद ही उनसे संबंध तोड़ना चाहती थी। हाल ही में उर्फी जावेद और पारस कलनावत का लंबे टाइम के बाद झलक दिखला जा 10 की लॉन्च पार्टी में एक ही छत के नीचे आमना-सामना हुआ। ऐसी खबरें थीं कि दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हो गई थी।

पारस और उर्फी की लड़ाई की खबर सब जगह फैल गई। दोनों ने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में खूब सुर्खियां बटोरीं और अब उर्फी ने अपने एक हालिया वीडियो में इसपर कमेंट किया है। उर्फी ने क्या इस इंटरव्यू में पारस पर कटाक्ष करते हुए उन्हें टॉक्सिक बताया है?

दरअसल उर्फी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशल किया था। इसी दौरान एक प्रशंसक ने उन्हें पीने का पानी छोड़कर चमकती त्वचा के लिए टिप्स देने के लिए कहा था। इस पर अभिनेत्री ने जो जवाब दिया, उसने सभी को चौंका दिया। उर्फी जावेद ने कहा, 'एक टॉक्सिक आदमी को डेट करो। जितना ज्यादा टॉक्सिक लड़का होगा उतना आप रोएंगे और रोने का बाद का जो ग्लो होता है वो और कहीं से आ ही नहीं सकता।'

पारस का इस बारे में क्या कहना है ये तो वक्त ही बताएगा। इससे पहले उर्फी ने अपने एक इंटरव्यू में यह भी दावा किया था कि पारस की वजह से उन्हें अनुपमा में कास्ट नहीं किया गया। इस बीच, सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू में पारस ने कहा था कि ये काफी मजाकिया और परेशान करने वाली बात है। अभिनेता ने कहा कि उर्फी ने कहा कि मैंने अनुपमा में उनकी एंट्री रोक दी, एक अभिनेता के रूप में कोई ऐसा नहीं कर सकता। यह वो एक अफवाह थी जिसके बारे में उन्हें सबसे बुरा लगा।

End of Article