उर्फी जावेद ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, फिर से बोल्ड ड्रेस में वीडियो शेयर कर लिख डाली ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2022, 11:16 PM IST

Urfi Javed share New bold video Viral: उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेहद हॉट एंड बोल्ड दिख रही हैं। वीडियो में वो डार्क नीले रंग के बॉटम्स के ऊपर ब्लू रिस्क स्ट्रिंग टॉप पहने नजर आ रही हैं।

उर्फी जावेद ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, फिर से बोल्ड ड्रेस में वीडियो शेयर कर लिख डाली ये बात

Urfi Javed bold video Viral: उर्फी जावेद का फैशन के मामले में कोई जवाब नहीं है। अभिनेत्री इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं, उर्फी जावेद हमेशा अपने आउटफिट की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। अक्सर वह अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं, जिसकी वजह से उर्फी चर्चा में रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जिस दिन वो अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट ना करती हों। बीते कुछ दिनों से उर्फी जावेद ट्रेडिशनल अवतार में तस्वीरें शेयर कर रही थीं, अब उर्फी ने एक बार फिर वेस्टर्न अवतार के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। 

जी हां, उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेहद हॉट एंड बोल्ड दिख रही हैं। वीडियो में वो डार्क नीले रंग के बॉटम्स के ऊपर ब्लू रिस्क स्ट्रिंग टॉप पहने नजर आ रही हैं। उर्फी ने अपने टॉप के ऊपर ओवर साइज नीला कोट पहना हुआ था। इस लुक को एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप, व्हाइट ईयररिंग्स के साथ एक्सेसराइज किया है और वो सफेद हाई हील्स पहने भी नजर आ रही हैं।

उर्फी जावेद ने उनके पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'बेबी ये तुम्हारी दुनिया है, तुम्हें किसी और की तरह बनने की जरुरत नहीं है, जो हो वैसे रहो, वो तुम्हें नहीं समझेंगे लेकिन फिर भी आप वैसे ही रहो। ये दुनिया एडजस्ट करेगी, ये मेरा नोट है मेरे लिए और उन सब लोगों के लिए जो किसी ना किसी चीज से गुजर रहे हैं।' कहीं न कहीं उर्फी की ये मैसेज ट्रोलर्स की तरफ इशारा करता नजर आ रहा है।

उर्फी जावेद का ये लुक वायरल हो गया है, उनका बोल्ड लुक देखकर फैंस भी चौंक गए हैं। वह इस वीडियो में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लुकिंग परफेक्ट, वहीं दूसरे फैन ने लिखा-परफेक्ट ब्यूटी का उदाहरण। उनके इस वीडियो को कुछ ही घंटों में लाखों लोग देख चुके हैं।

उर्फी जावेद अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी में नजर आने के बाद से उन्होंने काफी लाइमलाइट हासिल की। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज, वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। 

End of Article