Kiara Advani wedding look for sister Ishita Advani: कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी बहन इशिता आडवाणी की शादी में बिजी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लगातार शादी की झलकियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में अदाकारा कियारा आडवाणी की बहन के प्री-वेडिंग फंग्शन की रस्में हुई थीं। जिसमें एक्ट्रेस पिंक हाई थाई स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत लगी थीं। अब हाल ही में कियारा आडवाणी ने शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वो दुल्हन के साथ नजर आ रही हैं।
शादी के जश्न के लिए कियारा आडवाणी ने तैयार होने के बाद अपना लुक शेयर किया है। बहन इशिता आडवाणी की शादी में कियारा दुल्हन को कांटे की टक्कर देती दिख रही हैं। कबीर सिंह की अभिनेत्री ने इस खास दिन के लिए पारंपरिक अवतार चुना और कई दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। कियारा आडवाणी ऑरेंज और गोल्ड लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसे उन्होंने प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया है।
आप भी देख सकते हैं एक्ट्रेस ने अपने लुक को गहनों के साथ पूरा किया, जिसने उनकी सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। कियारा ने लुक में एथनिक टच जोड़ने के लिए पीले गुलाब लगाए हैं, जो उनकी हेयर स्टाइल को खूबसूरत बना रहे हैं। यहां देखें कियारा आडवाणी की बहन की शादी की तस्वीरें...



आपको बता दें, बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने शेरशाह में अपनी परफॉर्मेंस से कई दिल जीते थे। फिल्म का प्रीमियर अगस्त 2021 में एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुआ था। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। हाल ही में मुंबई में आयोजित दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स में कियारा को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था।

