TV News: प्रतीक सहजपाल हुए खतरों के खिलाड़ी-12 से बाहर, जानें टीवी की दुनिया की दिन भर की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 11:57 PM IST

TV News of the day 31 July 2022: शादी को लेकर शहनाज गिल ने दिया चौंकाने वाला जवाब तो शालिनी कपूर ने छोड़ा सिर्फ तुम टीवी सीरियल। पढ़ें टीवी की दिन भर की बड़ी खबरें...

TV News: प्रतीक सहजपाल हुए खतरों के खिलाड़ी-12 से बाहर, जानें टीवी की दुनिया की दिन भर की बड़ी खबरें

TV Newsmakers of the day: टीवी अभिनेता पारस कलनावत ने जब से अनुपमा सीरियल छोड़ा है तब से वो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में पारस कलनावत ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड उर्फी जावेद के बारे में बात की है। पारस कलनावत और बिग बॉस ओटीटी फेम जावेद एक टाइम पर रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में वे अलग हो गए। उर्फी ने दावा किया था कि पारस बहुत पजेसिव थे इसी वजह से वो राजन शाही के लोकप्रिय सीरियल अनुपमा का हिस्सा नहीं बन सकी थीं। अब पारस ने अपने ऊपर लगे ऐसे सभी आरोपों का जवाब दिया है। अभिनेता ने बताया, 'मुझमें जवाबी कार्रवाई करने के लिए किसी तरह की आक्रामकता होनी चाहिए। मैं किसी के लिए कोई कठोर भावना नहीं रखता। अगर मुझे किसी से परेशानी होती है, तो मैं उसके बारे में कुछ भी बुरा बोलने के बजाय सामने जाकर उससे बात करता हूं। जब मैं लोगों को मेरे बारे में बोलते हुए देखता हूं तो मैं इसे बहुत शांति से लेता हूं। मैं मन ही मन सोचता हूं कि यदि यह व्यक्ति मेरे बारे में यह सब कहकर खुशी पा रहा है, तो मैं उसकी प्रसन्नता में ही सुख ढूंढ़ूंगा। इन सबका मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता।' पढ़ें टीवी की दिन भर की बड़ी खबरें...

प्रतीक सहजपाल की शो से हुई छुट्टी
खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 अपने दमदार स्टंट्स से चर्चे में रहता है। शो में इस बार कई जाने-माने चेहरे हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस को बहुत मजा आता है। आज के एपिसोड में एलिमिनेशन स्टंट हुआ। एलिमिनेशन स्टंट को हवा में लटके प्रॉप पर करना था। एक रॉड से दूसरे रॉड पर जंप करते हुए फ्लैग्स निकालने थे और ये रॉड्स घूम रहे थे। सबसे पहले इसे कनिका ने किया, फिर जन्नत ने किया और अंत में प्रतीक ने इसे किया। कनिका और जन्नत ने तो बाजी मार ली लेकिन प्रतीक चुक गए और उन्हें घर जाना पड़ा।

शादी को लेकर शहनाज गिल ने दिया चौंकाने वाला जवाब  
पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज और फेमस डिजाइनजर मसाबा गुप्ता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज अपनी शादी से जुड़े प्लान का खुलासा करती हैं। अपने शो के प्रमोशन के लिए मसाबा ने शहनाज गिल को बुलाया था। शहनाज और मसाबा का चिट-चैट वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मसाबा ने इसी दौरान पूछा, 'कोई फैन पूछ रहा है कि आप मुझसे शादी करेंगी'। इसके जवाब में शहनाज ने कहा, 'हां अपना बायोडाटा भेजो पर मैं बता दूं मुझे झेलना बहुत मुश्किल है। मुझे क्यों शादी करना चाहते हो पक जाओगे यार.. मेरे साथ ये मैरिज वाला प्लान मत करो।'

Shehnaaz Gill slays in a satin rose gold dress

शालिनी कपूर ने छोड़ा सिर्फ तुम टीवी सीरियल
अभिनेत्री शालिनी कपूर सीरियल सिर्फ तुम में ममता ओबेरॉय की भूमिका निभा रही थीं। अब शालिनी ने शो छोड़ दिया है। अभिनेत्री ने खुद इस बारे में बात की है कि आखिर क्यों उन्होंने सिर्फ तुम छोड़ने का विकल्प चुना है या उनका ट्रैक समाप्त हो गया है। शालिनी कपूर ने बताया, 'मैंने अपनी पसंद से शो छोड़ दिया है। अब शो में मेरा किरदार बहुत कुछ नहीं कर रहा है, इसलिए मुझे लगा कि शो से बाहर निकलने का यह सही समय है। मैंने उन्हें अपना एक्जिट नोट भेजा और यहां तक कि वे भी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सके। इसलिए मुझे लगता है कि ऐसा बहुत कुछ नहीं है जो वे कर सकते हैं। लेकिन मैं अच्छी शर्तों पर जा रही हूं। उनके साथ काम करना एक ट्रीट रहा है, लेकिन किरदार के लिए मुझे बाहर निकलना होगा। किसी भी रैप-अप सीन्स के लिए, मैं उनके साथ सहयोग करूंगी।'

दो साल बाद टीवी पर वापसी करेगा नच बलिए 10
सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी टीवी शो नच बलिए दो साल बाद वापसी करने जा रहा है। नच बलिए का 10वां सीजन स्टार प्लस पर दो साल बाद टीवी पर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक नच बलिए सीजन 10 अक्टूबर के मिड से ऑन एयर होगा। इस सीजन को कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और वैभवी मर्चेंट जज करेंगे। पिछले सीजन की तरह इस सीजन को भी सलमान खान ही प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, 'स्क्रिप्ट को चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए एक महीने लंबी चर्चा चली है। इस बार मेकर्स सेलिब्रिटी का उनके फैंस के साथ मुकाबला होगा।'         

End of Article