TV News: किडनी फेलियर से हुई टीवी एक्टर रसिक दवे की मौत, झलक दिखला जा 10 में दिखेंगी शिल्पा शिंदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 09:53 PM IST

TV News Today in Hindi, 30 July 2022: बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे को जल्द झलक दिखला जा 10 में देखा जाएगा। वहीं अर्जुन बिजलानी अब बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं। जानें टीवी की आज की बड़ी खबरें...

TV News: किडनी फेलियर से हुई टीवी एक्टर रसिक दवे की मौत, झलक दिखला जा 10 में दिखेंगी शिल्पा शिंदे

TV News Today in Hindi, 30 July 2022: एक्टर और प्रोड्यूसर रसिक दवे का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। रसिक दवे की मौत की वजह  किडनी फेलियर बताई जा रही है। वह पिछले दो साल से डायलिसिस में थे। रसिक दवे ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है। साल 1988 में बी.आर.चोपड़ा के टीवी सीरियल महाभारत में रसिक दवे ने भगवान श्री कृष्ण के पिता नंद का रोल निभाया था। रसिक दवे की मृत्यु (Rasik Dave Death) शुक्रवार 29 जुलाई रात आठ बजे हुई। अपने पीछे वह वाइफ केतकी दवे, बेटा अभिषेक और बेटी रिद्धी को छोड़ गए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रसिक दवे को 15 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले एक महीने से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी और वह बेहद दर्द से गुजर रहे थे।

बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनेंगी सायशा शिंदे?
अब जल्द ही दर्शकों को सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस के नए सीजन का इंतजार है। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत सलमान खान के शो बिग बॉस को कड़ी टक्कर देने के लिए ओटीटी पर अपना शो लेकर आई थीं। उनके इस शो को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था। कंगना रनौत के ओटीटी शो में सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर सायशा शिंदे को देखा गया था जिनके खेल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस शो में सायशा ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी किए थे। कहा जा रहा है कि अब सायशा शिंदे को सलमान खान के शो बिग बॉस के नए सीजन में देखा जाएगा।  बिग बॉस 16 फिलहाल अपने प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है और इसके घर को लेकर काम चल रहा है। कहा जा रहा है कि सितंबर महीने के बीच तक बिग बॉस का घर बनकर तैयार हो जाएगा। 

बिकिनी में उर्वशी ने ढाया कहर
नागिन-6 की एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया के लाखों दीवाने हैं। 43 साल की उम्र में भी वो अपने दिलकश अंदाज से फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर भी वह अपने बेहतरीन पोस्ट्स से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अब उर्वशी बिकिनी में कहर ढा रही हैं। स्वीमिंग पूल में उन्होंने बिकिनी पहनकर कमाल के पोज दिए हैं। उर्वशी का कातिलाना अंदाज देखकर सब उनपर फिदा हो गए हैं। 

झलक दिखला जा 10 में दिखेंगी शिल्पा शिंदे
सेलिब्रिटी डांस शो झलक दिखला जा अपने नए सीजन के साथ 5 साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए एकदम तैयार है। नीति टेलर, निया शर्मा, पारस कलनावत और गश्मीर महाजनी समेत ऐसे कई टीवी सेलिब्रिटीज हैं जिन्हें इस डांस रियलिटी शो में देखा जाएगा। ऐसे में ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, यह कहा जा रहा है कि भाभी जी घर पर है फेम शिल्पा शिंदे झलक दिखला जा के दसवें सीजन में पार्टिसिपेट करने वाली हैं। बिग बॉस सीजन 11 की विनर अपने डांस मूव्स से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इस सेलिब्रिटी डांस शो में नजर आने वाली हैं।

Someone I see only once in few years: Shraddha Arya wants to set new  friendship goals with Arjun Bijlani, fans curious to know how | IWMBuzz

आलिया भट्ट संग नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी और श्रद्धा आर्य
अर्जुन बिजलानी अब जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं। उनके अलावा टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा आर्य भी मच अवेटेड फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। अर्जुन बिजलानी और श्रद्धा आर्य धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों ही टीवी एक्टर्स करण जौहर की‘रानी की प्रेम कहानी’में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य ने अपने इंस्टाग्राम पर करण जौहर के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें दोनों एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

End of Article