TV News 1 April 2022: उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायरेक्टर पर किया खुलासा, जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2022, 01:42 AM IST

TV News 1 April 2022: उर्फी जावेद ने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें एडल्ट वेब सीरीज में काम करने की सलाह दी थी। रिएलिटी शो लॉक अप को मिले 200 मिलियन व्यूज। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें...

TV News 1 April 2022: उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायरेक्टर पर किया खुलासा, जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें

TV News 1 April 2022: सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं उर्फी जावेद ने बताया कि उन्हें कहा गया था कि वह एडल्ट वेब सीरीज में काम करें। वहीं, कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप को 32 दिन में 200 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। टीवी सीरियल अनुपमा के प्रीक्वल में एक नए किरदार की एंट्री हुई है। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें।

उर्फी  जावेद ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि, 'एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे कहा था कि तुम्हारी इमेज बहुत खराब हो गई है। तुम्हें अब टीवी में कोई काम नहीं देगा। तुम एडल्ट वेब सीरीज में काम करो। उर्फी जावेद ने मैंने कास्टिंग डायरेक्टर से कहा कि    मैं इंटीमेट सीन करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हूं। मैं उसमें कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हूं। मैंने काफी देर तक उन्हें समझाया कि मैं जैसे कपड़े पहनती हूं उस हिसाब से मुझे बिल्कुल जज न करें।'

Bigg Boss OTT confirmed contestant Urfi Javed: All you need to know about  this TV actress and social media influencer - Times of India

लॉक अप ने बनाया नया रिकॉर्ड
कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। लॉक अप को 32 दिन के अंदर 200 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। इसके अलावा शो को 55 मिलियन लाइक्स और 7 मिलियन कमेंट्स भी हासिल किए हैं। शो में हाल ही में करण कुंद्रा ने बतौर जेलर एंट्री ली है। कंगना रनौत का ये शो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है। वहीं, कंगना रनौत का भी बतौर होस्ट पहला शो है। 

Lock Upp: Check out the first five contestants who are nominated in the  first week - Times of India

भारती सिंह ने अप्रैल  फूल में किया मजाक
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने पहले बेबी का इंतजार कर रहे हैं। अप्रैल फूल के मौके पर भारती सिंह ने मजाक किया कि वह जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। दरअसल शो द खतरा खतरा को भारती और हर्ष होस्ट कर रहे हैं। शो के एक प्रोमो में हर्ष कहते हैंक से पूछते हैं कि तूने मुझे बोला था कि जुड़वा बच्चे होंगे।  इसपर भारती सिंह कहती हैं कि हां तो अरे हुए न।  यह देख हमारा बेटा और यह हमारी बेटी। हर्ष कहते हैं ये हमारे जीन्स नहीं है। वहीं, भारती सिंह तुरंत जवाब देती हैं कि तू जीन्स की बात कर रहा है, तेरे पास कच्छे भी नहीं है।

अनुपमा के प्रीक्वल में हुई नए एंट्री
डिज्नी + हॉटस्टार पर अनुपमा- नमस्ते अमेरिका नामक शो का प्रीक्वल आने के लिए पूरी तरह तैयार है।  अनुपमा- नमस्ते अमेरिका में एक दिग्गज अदाकारा की एंट्री हो चुकी है जिसके बारे में जानकर आप सभी एक्साइटेड हो जाएंगे। ये कोई और नहीं बल्कि बा बहू और बेबी फेम सरिता जोशी हैं।  शो में सरिता जोशी को मोटी बा के रूप में शानदार एंट्री मिली है।  सरिता जोशी ने बताया, 'मैंने पहले रूपाली गांगुली के साथ बा बहू और बेबी में काम किया है। मैं वास्तव में उनके सभी किरदारों की प्रशंसा करती हूं, विशेष रूप से अनुपमा की'

मनस्वी वशिष्ठ ने इमली को कहा अलविदा
टीवी एक्टर मनस्वी वशिष्ठ ने सीरियल 'इमली' को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि कुछ समय पहले ही मनस्वी वशिष्ठ ने इमली की टीम के साथ मीटिंग की थी।

Manasvi Vashist on replacing Gashmeer in 'Imlie'; says, "I am trying my  best to live up to the expectations" - Telly Updates

मनस्वी वशिष्ठ ने 'इमली' के मेकर्स को बताया कि वो अपने किरदार से खुश नहीं है। साथ ही इसी मीटिंग के बाद मनस्वी ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया। गश्मीर महाजनी के बाद मनस्वी ठाकुर ने सीरियल 'इमली' की कास्ट को ज्वाइन किया था। 

End of Article