'मैं इंस्टा पर फेमस हूं, आप कही भी नहीं' कपड़ों पर किए कमेंट पर कश्मीरा शाह को उर्फी जावेद का जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 08:46 PM IST

Urfi Javed on Kashmeera Shah comment: उर्फी जावेद ने कश्मीरा शाह के ड्रेसिंग सेंस वाले कमेंट पर करारा जवाब दिया है। कश्मीरा शाह ने कहा कि उर्फी जावेद केवल इंस्टाग्राम पर ही पॉपुलर है। जानिए क्या कहा उर्फी ने...

'मैं इंस्टा पर फेमस हूं, आप कही भी नहीं'  कपड़ों पर किए कमेंट पर कश्मीरा शाह को उर्फी जावेद का जवाब

 Urfi Javed on Kashmeera Shah comment: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने फैंशन सेंस के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों बिग बॉस 15 ओटीटी कंटेस्टेंट और पूर्व कंटेस्टेंट कश्मीरा शाह के बीच इन दिनों कैट फाइट चल रही है। कश्मीरा शाह ने उर्फी जावेद पर कमेंट किया था कि वह केवल इंस्टाग्राम पर ही मशहूर है। इस पर अब उर्फी जावेद ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) के कमेंट पर जवाब देते हुए कहा, 'हां मैंने ये पढ़ा है कि कश्मीरा शाह ने मेरे बारे में क्या कहा है। मैं इंस्टाग्राम पर फेमस हूं और असल जीवन में नहीं। लेकिन, आप तो कहीं भी नहीं हो, ऐसे में क्या फायदा है? आपने जो बयान दिया है, उसमें कोई वैलिड प्वाइंट तो बताएं। मैंने जब यह पढ़ा तो उन लोगों पर मुझे अफसोस हुआ जो ऐसी सोच रखते हैं। मेरा कहना है कि आप तो दोनों ही फील्ड में मशहूर नहीं हो।'  

कश्मीरा शाह ने किया था ये कमेंट
ई टाइम्स से बातचीत में कश्मीरा शाह ने कहा था, 'वो उन लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहती, जो केवल इंस्टाग्राम पर फेमस हैं। जिसके पास कोई काम नहीं है।  जो लोग सिर्फ स्पॉट होकर अपना करियर बना रहे हैं। उर्फी जावेद कौन है? मुझे भी नहीं पता कि वो कौन हैं, जो अपने कपड़े काट कर उन्हें बाहर आकर शो ऑफ में बिजी है।'  आपको बता दें कि ये विवाद सुजैन खान की बहन फराह खान के इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ था। इस पर कश्मीरा ने फराह को सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता होगा कि उर्फी जावेद कौन हैं?'

Kashmira Shah Photos | Kashmira Shah Images | Kashmira Shah Pictures | Times  of India Entertainment

क्या लिखा था फराह खान ने
ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की बहन फराह ने लिखा था, 'ये कहते हुए माफी मांगती हूं लेकिन, इस यंग लड़की को उसके घटिया ड्रेसिंग के लिए डांट लगाए जाने की जरूरत है।'

फराह खान अपने पोस्ट में आगे कहती हैं, 'लोग उसका मजाक बना रहे हैं और वो सोचती है कि लोग उसके ड्रेसअप को पसंद करते हैं। उम्मीद करती हूं कोई उसे ये बात बताए।' 

End of Article