शहर

दिवाली पर बदलेगी दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, कब मिलेगी आखिरी ट्रेन; देखें पूरा शेड्यूल

दिवाली के मौके पर 8 नवंबर को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 10 बजे चलेगी। वहीं, पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर रविवार को पहली मेट्रो सुबह 7 बजे के बजाय 6 बजे से शुरू होगी

Image

दिल्ली मेट्रो (फोटो-Istock)

दिल्ली : दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है। 8 नवंबर 2026 (रविवार) को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे रवाना होगी। यह बदलाव एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी लागू रहेगा।

DMRC की ओर से 6 नवंबर को जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, दिवाली की शाम होने वाले आयोजनों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बदले हुए समय के अनुसार बनाएं।

इन मेट्रो लाइनों पर सुबह 6 बजे से शुरू होगी सेवा

DMRC ने कुछ मेट्रो लाइनों पर रविवार को सुबह की सेवा भी एक घंटे पहले शुरू करने का फैसला किया है। आमतौर पर रविवार को सुबह 7 बजे से शुरू होने वाली इन लाइनों पर 8 नवंबर को सुबह 6 बजे से मेट्रो चलने लगेगी। इनमें पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार), मैजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक) और ग्रे लाइन (द्वारका-धनसा बस स्टैंड) शामिल हैं।

यात्रियों के लिए DMRC की सलाह

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि वे बदली हुई टाइमिंग को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। मेट्रो सेवाओं से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए यात्री DMRC की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल देख सकते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article