टीवी मसाला

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म पर Munawar Faruqui ने दिया रिएक्शन, बोले- ऐसा कभी नहीं देखा कि...

Munawar Faruqui Reaction On Ramayana: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी 'रामायण' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर अब मुनव्वर फारूकी ने रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Image

Ramayana पर आया मुनव्वर फारूकी का रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Munawar Faruqui Reaction On Ramayana: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी 'रामायण' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। 'रामायण' में रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई है। वहीं यश फिल्म में बतौर रावण नजर आए। साई पल्लवी जहां माता सीता के रोल में नजर आईं तो वहीं दूसरी ओर रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया। 'रामायण' मूवी को देख हर कोई मोहित नजर आया। फिल्म में कलाकारों की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। वहीं अब इस फिल्म पर टीवी की पॉपुलर पर्सनालिटी मुनव्वर फारूकी ने रिएक्शन दिया है। मुनव्वर फारूकी ने 'रामायण' को देख इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्शन साझा किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana में रणबीर के साथ इमोशनल सीन करते हुए रो पड़ी थीं Indira Krishnan, बताया शूटिंग का किस्सा -Exclusive

मुनव्वर फारूकी सिनेमाघर में रणबीर कपूर की 'रामायण' देखने पहुंचे। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर कपूर के धनुष बाण तोड़ने का सीन साझा किया। वहीं अगली स्टोरी में भी 'रामायण' की झलक शेयर करते हुए रणबीर कपूर ने लिखा, "भारतीय सिनेमा में ऐसा कभी भी नहीं देखा है। 'रामायण' सबसे ऊपर है। एक आत्मा के साथ ये मास्टरपीस है।" मुनव्वर फारूकी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 'रामायण' मूवी के लिए दिल की बात कही। बता दें कि बॉलीवुड और साउथ के कई कलाकारों ने "रामायण' फिल्म को देख इसकी जमकर तारीफ की। इस लिस्ट में करण जौहर, एसएस राजामौली, संदीप रेड्डी वांगा, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन तक का नाम शामिल है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana देखकर गदगद हुए Sandeep Reddy Vanga, रणबीर कपूर और यश की तारीफ में कही ये बात

Ramayana पर आया मुनव्वर फारूकी का रिएक्शन

Ramayana पर आया मुनव्वर फारूकी का रिएक्शन

    'रामायण' ने पहले दिन की ऐसी कमाई

    रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण' ने पहले दिन 77 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म को भारत में 25000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वहीं इसका नेट कलेक्शन 64.85 करोड़ रुपये रहा। मूवी की शानदार ओपनिंग देख अनुमान लगाया जा सकता है कि 'रामायण: पार्ट 1' बड़े पर्दे पर लंबी पारी खेलने के लिए तैयार है। वहीं इसके दूसरे पार्ट की बात करें तो फिल्म दिवाली 2028 में दस्तक देगी।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article