Maatrubhumi Release Date: सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) बीते कई महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष पर मेकर्स ने फिल्म 'मातृभूमि' बनाई। पहले फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया लेकिन बाद में इसे 'मातृभूमि' बदल दिया। फिल्म के कंटेंट, चीनी रेफ़रेंस और जियोपॉलिटिकल जैसी वजहों के चलते इसकी रिलीज डेट में काफी अड़चने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और चीन के सुधरते रिश्तों को ध्यान में रखते हुए, सरकार नहीं चाहती थी कि फिल्म में चीन को नकारात्मक रूप से दिखाया जाए। वहीं अब खबर सामने आई है कि मेकर्स को फिल्म की रिलीज डेट मिल चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभरता हिंदी पर ये भी पढ़ें: Ramayana से भी लंबा होगा Salman Khan की Maatrubhumi का ट्रेलर)
सलमान खान वर्सेज सनी देओल
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' इस 20 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज हो सकती है। सोर्स ने बताया कि हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, फिल्म को उस तारीख पर सिनेमाघरों में लाने की तैयारी चल रही है। वहीं अब 20 नवंबर को सिनेमाघरों में सलमान खान का सामना होगा सनी देओल से। जी हां, इसी तारीख पर सनी अपनी फिल्म 'सूर्या' को जनता के सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब 20 नवंबर को सलमान खान वर्सेज सनी देओल देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। बता दें फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस और अपूर्वा लिखिया ने डायरेक्ट किया है। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। (टाइम्स नाउ नवभरता हिंदी पर ये भी पढ़ें: पटाखों जलाने को 'एंटी नेशनल' बताने पर Soni Razdan ने दी सफाई)
कब होगा ट्रेलर रिलीज
रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की फिल्म ''मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर आज 6 नवंबर को रिलीज हो सकता है। फिल्म में सलमान खान, चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ, अंकुर भाटिया समेत कई कलाकार नजर आएंगे। इसी के साथ फिल्म से जुड़े सभी गाने भी मेकर्स पहले ही रिलीज कर चुके हैं।
