बॉलीवुड के आईकॉनिक सॉन्ग में निया शर्मा ने लगाया देसी तड़का, एक्ट्रेस की अदाओं से चली लोगों के दिलों पर छुरियां 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2022, 09:56 PM IST

Nia Sharma Dance Video: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा निया शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस बॉलीवुड के आईकॉनिक सॉन्ग में देसी तड़का लगाती हुई नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड के आईकॉनिक सॉन्ग में निया शर्मा ने लगाया देसी तड़का, एक्ट्रेस की अदाओं से चली लोगों के दिलों पर छुरियां 
Photo Credit: Instagram

Nia Sharma Choli Ke Peeche Dance Video Viral: छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अभिनय के साथ अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी पॉपुलर हैं। लोगों को निया शर्मा का हॉट अंदाज बहुत पसंद आता है। अपने सिजलिंग लुक से निया शर्मा अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तस्वीरें और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में निया शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे चंद मिनटों में हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों ने देख लिया। जैसे ही निया शर्मा ने यह वीडियो शेयर किया वैसे ही वह सोशल मीडिया पर छा गईं (Nia Sharma Latest Dance Video)। 

एक्ट्रेस ने लगाया देसी तड़का 

निया शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह खलनायक फिल्म के सुपरहिट गाने चोली के पीछे पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं (Nia Sharma Dance On Choli Ke Peeche Song)। इस गाने में निया शर्मा ने लाइट पिंक शेड में क्रॉप टॉप और जींस पहना है। निया शर्मा की अदाओं ने लोगों को अपना कायल बना दिया है। उनके एक्सप्रेशंस वाकई काबिले तारीफ हैं। इस वीडियो में निया शर्मा ने एक जगह आंख मारी है जिसे देखकर लाखों लोग उनके दीवाने हो गए हैं। लोग उन्हें नई विंक गर्ल कहकर बुला रहे हैं। लोगों ने कमेंट करके एक्ट्रेस को यह तक कह दिया कि उन्हें बॉलीवुड में होना चाहिए था। 

निया शर्मा इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो (Nia Sharma New Music Video) की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में निया शर्मा ने अपने नए गाने की झलक साझा की थी। लोग निया शर्मा का नया वीडियो सॉन्ग देखने के लिए बेताब हैं। 

End of Article