उर्फी जावेद को इस बोल्ड बला ने दी मात, मुंबई की सड़कों पर हुस्न का जलवा बिखेरना साक्षी चोपड़ा पर पड़ा भारी 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2022, 12:51 AM IST

Sakshi Chopra Went Too Bold: रामायण सीरियल के निर्माता रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा एक बार फिर मुंबई की सड़कों पर बेहद बोल्ड अंदाज में नजर ‌आईं। कुछ ज्यादा बोल्ड होना साक्षी चोपड़ा पर अब भारी पड़ रहा है। 

उर्फी जावेद को इस बोल्ड बला ने दी मात, मुंबई की सड़कों पर हुस्न का जलवा बिखेरना साक्षी चोपड़ा पर पड़ा भारी 
Photo Credit: Instagram

Sakshi Chopra Went Too Bold On Mumbai Streets: छोटे पर्दे के लोकप्रिय सीरियल रामायण के निर्माता रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में अपनी जगह बना रही हैं। साक्षी चोपड़ा का बोल्ड अंदाज देखकर दर्शक दंग रह जाते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की परपोती की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं जिनकी वजह से उन्हें बहुत ट्रोल किया जाता है। हाल ही में साक्षी चोपड़ा को एक जालीदार ड्रेस में देखा गया था जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। जालीदार ड्रेस पहनने की वजह से साक्षी चोपड़ा के अंडरगारमेंट्स साफ नजर आ रहे थे जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अब साक्षी चोपड़ा जिस अंदाज भी नजर आई हैं वह कुछ ज्यादा ही बोल्ड है।

मुंबई की सड़कों पर बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं साक्षी चोपड़ा 

रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा ने अब बोल्डनेस की हद पार कर दी है। मुंबई के सड़कों पर साक्षी चोपड़ा बहुत बोल्ड कपड़ों में नजर आईं जिन्हें देखकर लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया पर साक्षी चोपड़ा की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि साक्षी चोपड़ा ने ब्रालेट टॉप पहनी है जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इतने बोल्ड अंदाज के लिए साक्षी चोपड़ा को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इतने बोल्ड कपड़े पहनने के बाद भी साक्षी चोपड़ा काफी कॉन्फिडेंट नजर आईं।

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं साक्षी चोपड़ा

जैसे ही सोशल मीडिया पर साक्षी चोपड़ा की तस्वीरें सामने आई वैसे ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इन तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर साक्षी चोपड़ा जमकर ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें भद्दे कमैंट्स का सामना करना पड़ रहा है। लोग जमकर साक्षी चोपड़ा की क्लास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगा रहे हैं। इससे पहले भी साक्षी चोपड़ा अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं।

End of Article