अकेले दो बेटियों की परवरिश कर रही चाहत खन्ना का छलका दर्द, बोलीं- शादी के बाद फीमेल एक्टर्स को काम मिलने में होती है परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 08:48 AM IST

एक्ट्रेस चाहत खन्ना अकेले दो बेटियों की परवरिश कर रही हैं। उनका मानना है कि शादी और बच्चे होने के बाद फीमेल एक्ट्रेसेस को काम मिलने में परेशानी होती है।

अकेले दो बेटियों की परवरिश कर रही चाहत खन्ना का छलका दर्द, बोलीं- शादी के बाद फीमेल एक्टर्स को काम मिलने में होती है परेशानी
Photo Credit: Instagram

टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं और कबूल है में नजर आ चुकी एक्ट्रेस चाहत खन्ना पिछले लंबे समय से अच्छे काम की तलाश कर रही हैं लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है। चाहत ने पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्हें काम की जरूरत है जिसके बाद उन्हें कुछ म्यूजिक वीडियो मिले भी, लेकिन इस पोस्ट के जरिए भी उन्हें वैसा काम नहीं मिला, जैसा वो चाहती थीं। 

अब चाहत ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि उन्हें अब भी अच्छे काम की तलाश है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे वो काम नहीं मिला जिसकी मुझे तलाश थी। मैं अब भी काम ढूंढ रही हूं। मुझे किसी भी तरह का अच्छा काम करने में कोई परेशानी नहीं है फिर चाहे वो किसी भी प्लेटफॉर्म पर हो - टेलीविजन, फिल्म या वेब।'

मां और तलाकशुदा होने के चलते काम मिलने में हो रही परेशानी

दो तलाक से गुजर चुकी चाहत का मानना है कि उन्हें काम इस वजह से भी नहीं मिल रहा क्योंकि यहां एक्टर्स को पहचानने के लिए जज किया जाता है। उनका कहना है कि मां होने के साथ- साथ उनका तलाकशुदा होना भी उन्हें काम नहीं मिलने की वजह है। एक्ट्रेस ने कहा, 'फीमेल एक्टर्स को शादी और मां बनने के बाद प्रोफेशनल तौर पर सफर करना पड़ता है। वहीं तलाकशुदा होने से चीजें और भी मुश्किल हो जाती हैं। यह मुझे कभी-कभी परेशान करता है। चीजें अब बदल रही हैं लेकिन हमें अभी बहुत आगे जाना है।'

इस बात से भी परेशान होती हैं चाहत

चाहत का कहना है कि महिलाओं पर लेबल लगा दिए जाते हैं जिसके चलते भी उनके काम पर असर पड़ता है। एक्ट्रेस ने कहा, 'यह अजीब है कि अगर किसी महिला के बच्चे हैं तो उसे 'लेडी' कहा जाएगा, लेकिन अगर आपसे कोई बड़ा है, लेकिन उसके बच्चे नहीं हैं, तो उसे 'लड़की' कहा जाएगा। यह बात मुझे बहुत परेशान करती है। इसका असर आपको मिलने वाले काम पर भी दिखाई देता है।' 

दो बेटियों की परवरिश आसान काम नहीं

20 साल की उम्र में पहली शादी करने वाली चाहत का मानना है कि अकेले दो बेटियों की परवरिश करना कोई आसान काम नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, 'वह अक्सर सोचती है कि उसने इतनी जल्दी शादी क्यों की। अपनी बेटियों को अपने दम पर पालने का दबाव अभी भी है और वह हमेशा रहेगा। लेकिन जो कुछ भी होता है, अच्छे के लिए होता है। मैं सकारात्मक पक्ष को देखने की कोशिश करती हूं।' मालूम हो कि चाहत अकेले दो बेटियों की परवरिश कर रही हैं।

हुई हैं दो शादियां

चाहत की दो बार शादी हो चुकी है लेकिन उनकी दोनों ही शादियां असफल रही हैं। चाहत ने साल 2006 में भरत नरसिंघानी से पहली शादी दी, जब वो केवल 20 साल की थी। घरेलू हिंसा के कारण जल्द ही दोनों का तलाक हो गया था। बाद में चाहत ने फरहान मिर्जा से 2013 में दूसरी शादी की थी। 2018 में सेक्शुअल और मेंटल हैरेसमेंट की वजह से कपल अलग हो गया। दूसरी शादी से चाहत की 2 बेटियां जोहर और अमायरा हैं। 

End of Article