TRP List: अनुपमा को टीआरपी में टक्कर दे रहा ये रिश्ता क्या कहलाता है, टीवी शो गुम है किसी के प्यार में की गिरी रेटिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2022, 02:00 PM IST

TRP WEEK 04 Report Top 5 TV Shows : जानें इस हफ्ते किन सितारों के टीवी शोज को मिली टीआरपी टॉप-5 लिस्ट में जगह? डालें एक नजर साल 2022 के चौथे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट पर। 

TRP List: अनुपमा को टीआरपी में टक्कर दे रहा ये रिश्ता क्या कहलाता है, टीवी शो गुम है किसी के प्यार में की गिरी रेटिंग

TRP 2022 Week 4 : टीवी सीरियल की चौथे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया (Broadcast Audience Research Council) ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। इस बार टॉप-5 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। क्या बरकरार है अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में और इमली सीरियल की लोकप्रियता? जानें इस हफ्ते किन सितारों के टीवी शोज को मिली टीआरपी टॉप-5 लिस्ट में जगह? डालें एक नजर साल 2022 के चौथे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट पर। 

अनुपमा का चल रहा सिक्का
रूपाली गांगुली का टीवी शो अनुपमा टीआरपी चार्ट में लगातार धमाल मचाए हुए है। रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा ने इस हफ्ते भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) की रिपोर्ट में पहला स्थान पाया है। सीरियल अनुपमा को कोई टक्कर नहीं दे पा रहा है। बात अगर कहानी की करें तो जल्द ही अनुपमा और अनुज का शो में सेपरेशन देखने को मिलने वाला है। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है ने कम वक्त में पाई जबरदस्त टीआरपी
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग ने सबको चौंका दिया है। राजन शाही के सीरियल की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आया है। हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत के टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दूसरा स्थान पाया है। अभिमन्यु-अक्षरा और आरोही की कहानी देखते ही देखते दर्शकों के दिलों में बसती जा रही है। 

गुम है की गिरी रेटिंग
टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में सीरियल इस हफ्ते तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। चौथे सप्ताह सीरियल की रेटिंग गिर गई है इसे ये रिश्ता क्या कहलता है ने मात दी है। बात कहानी की करें तो सई और विराट दूर हो रहे हैं दोनों के बीच अब श्रुति आ चुकी है। जिसकी वजह से दर्शकों का ट्रैक कम पसंद आ रहा है। 

TRP के मामले में इमली की पीछे 
इमली सीरियल की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। बार्क टीआपी रेटिंग लिस्ट में इस हफ्ते शो अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है। शो में इमली और आर्यन की स्टोरी दर्शकों को बांधकर रखने में नाकामयाब हो रही है। साथ ही कहानी में आदित्य की नई एंट्री हुई है और काफी कुछ उलथ-पुथल देखने को मिल रही है। 

नंबर-5 पर है ये हैं चाहतें 
टीवी शो ये हैं चाहतें टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में वापस लौट आया है। अकबर काजी और शरगुन कौर इस टीवी शो में लीड रोल निभा रहे हैं। एकता कपूर के सीरियल ये हैं मोहब्बतें की रेटिंग में सुधार हुआ है और इसबार सीरियल टीआरपी लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। 

End of Article