TRP List Week 32: पांच टीवी सीरियल को मिली एक जैसी रेटिंग, टॉप 20 में जगह नहीं बना पाया कौन बनेगा करोड़पति 14

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 05:59 PM IST

TRP List Week 32: टीआरपी लिस्ट में अनुपमा नंबर वन पर बना हुआ है। वहीं, प्रेग्नेंसी ट्रैक का सीरियल गुम है किसी के प्यार में को फायदा मिला है। जानिए साल 2022 के 32वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट...

TRP List Week 32: पांच टीवी सीरियल को मिली एक जैसी रेटिंग, टॉप 20 में जगह नहीं बना पाया कौन बनेगा करोड़पति 14

TRP List 2022 Week 32: साल 2022 के 32वें हफ्ते की टीआरपी जारी हो गई है। इस हफ्ते भी स्टार प्लस का टीवी शो अनुपमा लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। ये शो लगातार पिछले एक साल से पहले नंबर पर काबिज है। शो से समर यानी पारस कलनावत की छुट्टी होने के बावजूद फिल्म की रेटिंग पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।  अमिताभ बच्चन का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 14 टॉप 20 से बाहर है। टॉप 10 की लिस्ट में केवल एक रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 है।   

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा (Anupama) को 3 रेटिंग मिली है। 13 जुलाई 2020 को ऑन एयर हुआ था। इसके बाद से ही ये पहले नंबर पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर स्टार प्लस का ही शो 'गुम है किसी के प्यार में' है। शो की रेटिंग 2.4 है। सीरियल में प्रेग्नेंसी ट्रैक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। स्टार प्लस का रिएलिटी शो रविवार विद स्टार परिवार लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। गौरतलब है कि इस हफ्ते अक्षय कुमार अपनी फिल्म रक्षा बंधन के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। इसका फायदा शो को मिला।

Anupama

ये हैं चाहतें चौथे नंबर पर
टीआरपी की लिस्ट में चौथे नंबर पर स्टार प्लस का ही शो 'ये हैं चाहतें' (Ye Hain Chahatein) हैं। शो को 2.2 रेटिंग मिली है। सीरियल के मौजूदा ट्रैक में रुद्र और प्रेशा की कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रेशा की याददाश्त वापस लौटने के बाद ये बेहतर होगी। स्टार प्लस का सबसे लंबे वक्त तक चलने वाला सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। हर्षत चोपड़ा और प्रनाली राठौर के सीरियल को इस हफ्ते 2.0 रेटिंग मिली है।

खतरों के खिलाड़ी 12 आठवें नंबर पर
स्टार प्लस का टीवी शो बानी चाऊ होम डिलीवरी लिस्ट में छठे नंबर पर है। उल्का गुप्ता और प्रविष्ठ मिश्रा के इस शो को 2.0 रेटिंग मिली है। फहमान खान और सुंबुल तौकीर के शो इमली को दो रेटिंग मिली है और वह सातवें नंबर पर है।

कलर्स चैनल का रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 को 2.0 रेटिंग के साथ आठवें नंबर पर हैं। जी टीवी का शो भाग्य लक्ष्मी इस लिस्ट में 2.0 रेटिंग के साथ ही नौवें नंबर पर हैं। टॉप 10 में शामिल होने वाला जी टीवी का इकलौता शो है। 1.9 रेटिंग के साथ नागिन छह 10वें नंबर पर हैं। 

End of Article