TRP News: इमली की अचानक बढ़ी बंपर टीआरपी, अनुपमा की नंबर-1 पॉजिशन को हो सकता है खतरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 06:27 PM IST

TRP list of this week: आपके चहेते टीवी शोज और सीरियल की 15वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी हो चुकी है। जानें इस हफ्ते किन टीवी शोज को मिली टॉप-5 में जगह...

TRP News: इमली की अचानक बढ़ी बंपर टीआरपी, अनुपमा की नंबर-1 पॉजिशन को हो सकता है खतरा

TRP Week 15 TV Serials Report: आपके चहेते टीवी शोज और सीरियल की 15वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी हो चुकी है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्ज काउंसिल (Broadcast Audience Research Council) द्वारा पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते किन टीवी शोज को मिली टॉप-5 में जगह...

1. अनुपमा (Anupama)
रूपाली गांगुली का जल्द ही नया शो अनुपमा- नमस्ते अमेरिका 2007 शुरू होने जा रहा है। इसी बज के साथ अनुपमा की पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई है। एकबार फिर से इस हफ्ते टीवी सीरियल अनुपमा टीआरपी चार्ट में टॉप पर है। जी हां, फिर से अनुपमा ही नंबर-1 पॉजिशन पर राज कर रहा है। अब तो कहानी में जल्द ही अनुपमा के वेडिंग फंक्शन भी शुरू होने वाले हैं। 

2. गुम है किसी के प्यार में (GHKKPM)
सई और विराट की कहानी भी टीआरपी लिस्ट में पीछे नहीं रही है। इस हफ्ते गुम है किसी के प्यार में सीरियल को जबरदस्त रेटिंग मिली है। इसी के साथ टीवी शो नंबर-2 की पॉजिशन पर काबिज है। यहां गुम है किसी के प्यार में भी शिवानी की शादी का ट्रैक शुरू हो रहा है। इसी के साथ सई और विराट की कहानी भी आगे बढ़ेगी। 

3. इमली (Imlie)
इमली के दर्शकों को जैसा कि बड़ा झटका लगा है क्योंकि मनस्वी वशिष्ट ने शो को अलविदा कह दिया है। इसी के साथ अब कहानी सिर्फ और सिर्फ इमली-आर्यन पर फोकस हो चुकी हैं। दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री का नतीजा है कि इमली इस हफ्ते टॉप-3 में आ गया है। इमली सीरियल को नंबर-3 पॉजिशन मिली है। 

4. ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
अभिमन्यु और अक्षरा की शादी का ट्रैक ये रिश्ता क्या कहलाता है पकाऊ होता जा रहा है। तभी तो निर्माताओं को झटका लगा है और शो इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गया है। 

5. ये हैं चाहतें (Yeh Hai Chahatein)
यह शो टीआरपी लिस्ट में अब पांचवें नंबर पर पहुंच चुका है। ये हैं चाहतें ने पॉपुलैरिटी में गिरावट आई है। एकता कपूर के इस सीरियल में सरगुन कौर लूथरा को डॉ. प्रीशा और अबरार काजी को रुद्राक्ष खुराना की भूमिका में देखा जाता है।

End of Article