GHKKPM, 20th April 2022 Episode Update : क्या एक हो पाएंगे शिवानी और राजीव, सई चलेगी कौन सा दांव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 06:11 PM IST

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein (GHKKPM), 20 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: 20 अप्रैल 2022 को प्रसारित हुए लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में का एपिसोड काफी जबरदस्त और गर्मजोशी भरा रहा। आइये जानते हैं 20 अप्रैल को सीरियल में क्या हुआ?

GHKKPM, 20th April 2022 Episode Update : क्या एक हो पाएंगे शिवानी और राजीव, सई चलेगी कौन सा दांव

गुम है किसी के प्यार में 20 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: 20 अप्रैल 2022 को प्रसारित हुए लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में का एपिसोड काफी जबरदस्त और गर्मजोशी भरा रहा। नील भट्ट, आयशा सिंह स्टारर सीरियल में 20 अप्रैल को चव्हाण परिवार और राजीव के बीच तीखी नोकझोंक हुई। चव्हाण निवास के लोगों का दिल जीतने की कोशिश करने का तरीका भी काम नहीं आया। 

सीरियल की शुरुआत राम नवमी महोत्सव से हुई। सई और विराट राम नवमी महोत्सव में पहुंचे। दोनों पीले रंग के लिबास में नजर आए। राजीव ने राम नवमी पर भंडारा आयोजित किया है और इसमें उसने भवानी चव्हाण के पति नागेश चव्हाण को श्रद्धांजलि दी है। सई और विराट ये बात जानते हैं कि भंडारा राजीव ने आयोजित किया है घरवालों का दिल जीतने के लिए। राजीव शिवानी से शादी करना चाहता है। 

ये बात घर वालों को मंजूद नहीं। इसलिए वो ऐसा करता है कि घर वाले खुश हो जाएं। भवानी चव्हाण के साथ, ओमी, सोनाली, सम्राट, पत्रलेखा, मोहित राम नवमी महोत्सव में पहुंचते हैं और तैयारियां देखकर खुश हो जाते हैं। सबको लगता है कि ये तैयारियां सई और विराट ने की हैं लेकिन जब राजीव उनके सामने आता है तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। 

राजीव सबसे अपने किए की माफी मांगता है लेकिन ओमी और सम्राट उससे मारपीट करने लगते हैं। इसके बाद विराट उसे बचाने आगे आता है तो सई उसे रोक लेती है। सई कहती है कि घर वालों का राजीव पर गुस्सा जायज है और उन्हें निकालने दीजिए। 

वहीं शिवानी राजीव की ढाल बन जाती है और घर वालों से कहती है कि वो राजीव से शादी करना चाहती है। उसने राजीव को माफ कर दिया है क्योंकि वो अब बदल गया है और उसे अपने किए का पछतावा है। अब आगे ये देखना होगा कि क्या चव्हाण निवास के लोग राजीव को माफ कर देंगे या उसे ऐसी सजा देंगे कि वो दोबारा लौट कर ना आए।         

End of Article