Top TV News: खतरों के खिलाड़ी 12 को मिले अपने टॉप 3 कंटेंस्टेंट्स तो मीका सिंह के शो में हुई अनुपमा की एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 10:47 PM IST

TV News Today in Hindi, 21 July 2022 July 2022: रोजाना की तरह आज भी छोटे पर्दे से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। रूपाली गांगुली, मीका सिंह, रूबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, फैजल शेख, तुषार कालिया और मोहित मलिक समेत कई टीवी सितारे आज सुर्खियों में रहे।

Top TV News: खतरों के खिलाड़ी 12 को मिले अपने टॉप 3 कंटेंस्टेंट्स तो मीका सिंह के शो में हुई अनुपमा की एंट्री
Photo Credit: Instagram

TV News Today in Hindi, 21 July 2022: टीवी इंडस्ट्री से रोजाना ऐसी कई खबरें आती हैं जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। आज भी छोटे पर्दे से ऐसी कई खबरें सामने आईं जिनको लेकर दिनभर चर्चा होती रही। बात करें अगर पहली खबर की तो पर्दे के पापुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 को अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। द सियासत डेली की एक खबर के अनुसार, रूबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, फैजल शेख, तुषार कालिया और मोहित मलिक टॉप 5 कंटेस्टेंट्स थे। लेकिन टाॅप 3 कंटेस्टेंट्स में अब तुषार कालिया, मोहित मलिक और फैजल शेख शामिल हो गए हैं। ऐसे में अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कौन खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का विनर होगा। 

मीका सिंह के शो में होगी रूपाली गांगुली की एंट्री 

इन दिनों हर जगह मीका सिंह के रियलिटी शो स्वयंवर मीका दी वोटी की चर्चा हो रही है। मिका सिंह के इस टीवी रियलिटी शो में छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा रूपाली गांगुली की एंट्री हुई। मीका सिंह के टीवी शो में रूपाली गांगुली ने एक जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दी जिसे देखने के बाद हर कोई उत्साहित हो गया। मीका सिंह के मेहंदी सेरेमनी के दौरान अनुपमा को जबरदस्त डांस करते हुए देखा गया। इस दौरान शो की बाकी कंटेस्टेंट्स भी परफॉर्म करते हुए नजर आईं। 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर पलक सिंधवानी ने कहा ये

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी ने हाल ही में अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें साझा की हैं। टीवी अदाकारा ने यह बताया कि वह 2 हजार रुपए बचाने के लिए मुंबई में अपना घर बदला करती थीं और कॉलेज के दौरान पीजी में रहा करती थीं। इसके साथ अदाकारा ने यह भी बताया कि जब उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो मिला था तब उनके माता-पिता विश्वास नहीं कर पा रहे थे। जब उन्होंने पलक को पहली बार टीवी पर देखा था तब जाकर उन्हें इस बात पर यकीन हुआ था। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कई टीवी शोज के लिए ऑडिशन दिए थे जहां से कॉल भी आया था लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई थी। जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो गई थीं और उन्होंने सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं। 

स्वयंवर मीका दी वोटी से बाहर हुई रिया किशनचंदानी

कुछ दिन पहले मीका सिंह के टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी में रिया किशनचंदवानी की एंट्री हुई थी। रिया को इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। वह इस टीवी शो में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही थीं लेकिन अब वह इस शो से बाहर हो गई हैं। अब इस शो में सिर्फ 3 कंटेस्टेंट्स बची हैं जिनमें प्रांतिका दास, आकांक्षा पुरी और मीत महल शामिल हैं।  

वायरल हुआ अक्षय कुमार और समांथा प्रभु का वीडियो

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 में आज अक्षय कुमार और समांथा रुथ प्रभु नजर आए। हाल ही में इस शो के तीसरे एपिसोड का टीजर जारी किया था जिसमें अक्षय कुमार और समांथा ऊं अंटावा गाने पर डांस करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और समांथा रूथ प्रभु का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। 

End of Article