एक एपिसोड के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं माधुरी दीक्षित, करण जौहर, जानिए कितनी है Jhalak Dikkhlajaa के जज की फीस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 05:49 PM IST

Jhalak Dikhhla Jaa Season 10 Judges Fees: कलर्स टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो झलक दिखलाजा का 10वां सीजन जल्द ही टेलिकास्ट होने जा रहा है। जानिए कितनी है तीनों जज की फीस...

एक एपिसोड के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं माधुरी दीक्षित, करण जौहर, जानिए कितनी है Jhalak Dikkhlajaa के जज की फीस

Jhalak Dikhhla Jaa Season 10: कलर्स टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो में 'झलक दिखला जा' का 10वां सीजन (Jhalak Dikhlaja Season 10) जल्द ही टेलिकास्ट होने जा रहा है। शो में टीवी जगत के कई बड़े सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट्स शामिल हो सकते हैं। वहीं, इस शो को इस बार माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) , नोरा फतेही (Nora Fatehi) और करण जौहर (Karan Johar) जज करने जा रहे हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक झलक दिखलाजा के 10वें सीजन को भारती सिंह होस्ट कर सकती हैं। झलक दिखलाजा 10 को जज करने के लिए ये तीनों ही स्टार मोटी फीस वसूल करते हैं।

माधुरी दीक्षित झलक दिखलाजा सीजन चार से लेकर सात तक जज किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी दीक्षित एक करोड़ रुपए प्रति एपिसोड फीस चार्ज करती हैं। फिल्म मेकर और कई रिएलिटी शो के जज करण जौहर ने झलक दिखलाजा के छह से आठ सीजन तक को जज किया है। उन्होंने एक सीजन के लिए 10 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों के अलावा नोरा फतेही भी शो को जज करने वाली हैं। नोरा इस शो की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। हालांकि, नोरा फतेही की फीस को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

 jhalak dikhhla jaa

Jhalak Dikh la jaa

एक्स जज को मिलती थी इतनी फीस 
झलक दिखलाजा को इससे पहले शाहिद कपूर, जैकलीन फर्नांडिज से लेकर रेमो डिसूजा तक होस्ट कर चुके हैं। शाहिद कपूर ने झलक दिखलाजा सीजन आठ को होस्ट किया था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर ने इस सीजन को जज करने के लिए प्रति एपिसोड 1.75 करोड़ रुपए फीस मिली थी। जैकलीन फर्नांडिज भी झलक दिखलाजा को जज कर चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने प्रति एपिसोड 1.25 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। वहीं, मलाइका अरोड़ा को प्रति एपिसोड एक करोड़ रुपए फीस लेती हैं। वहीं, रेमो डिसूजा ने इस रिएलिटी शो होस्ट करने के लिए 2.50 लाख प्रति एपिसोड चार्ज किए थे। 

झलक दिखलाजा सीजन 10 के कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन सुरभि चंदना, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, धीरज धूपर, नीति टेलर, अदा खान, एरिका फर्नांडिज, पारस कलनावत और शुभांगी अत्रे के नाम सामने आ रहे हैं।

End of Article