द कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस ने गोवा में की दूसरी शादी, सालभर का बेटा भी हुआ शामिल, 6 साल चली थी पहली शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2021, 12:18 PM IST

Puja Banerjee And Kunal Verma Wedding Pics: टीवी सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के सेट पर पूजा अपने दूसरे लाइफ पार्टनर कुणाल से मिलीं। काफी टाइम तक डेटिंग के बाद कपल ने शादी का प्लान बनाया।

द कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस ने गोवा में की दूसरी शादी, सालभर का बेटा भी हुआ शामिल, 6 साल चली थी पहली शादी

टीवी अभिनेत्री पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने गोवा में शादी कर ली है। अब टीवी कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग तस्वीरों शेयर की हैं, जिसमें दोनों एकसाथ बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। इस कपल ने कलर कोऑर्डिनेटेड रेड एंड गोल्डन आउटफिट पहना था। दुल्हन बनीं पूजा ने शादी के लाल रंग की साड़ी पहनी थी और दूल्हे कुणाल ने भी रेड कलर की शेरवाली को चुना था। 

तस्वीर में कुणाल और पूजा को एकसाथ शादी के बाद पोज देते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'तुम मेरे हो कुणाल... हो गई हमारी फेरे वाली शादी।' कुणाल ने भी वेडिंग तस्वीरें शेयर की हैं। कपल की फोटोज सामने आते ही मौनी रॉय, करणवीर बोहरा, अदा खान जैसे कई टीवी सितारों ने कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। 

कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की है। कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी की शादी में सिर्फ परिवार के खास लोग और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। पूजा बनर्जी ने बंगाली और हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की है। तस्वीरों में पूजा बनर्जी बंगाली ब्राइड बनकर शादी की रस्म निभा रही हैं। पूजा-कुणाल के बेटे कृशिव भी अपने मम्मी पापा की शादी में शामिल हुए थे। कृशिव उन चंद खुशनसीब लोगों में से एक हैं जिनको अपने माता पिता की शादी में जाने का मौका मिला।

कुणाल और पूजा ने साल 2017 में सगाई कर ली थी। दोनों टीवी सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के सेट पर मिले थे जिसमें दोनों लीड रोल में थे, यहीं से दोनों की लव-स्टोरी शुरू हुई थी। पूजा और कुणाल इसी साल 15 अप्रैल को धूमधाम से शादी करने वाले थे और उन्होंने इसकी सभी तैयारियां भी कर ली थीं लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें अपनी शादी टालनी पड़ी। लेकिन 15 अप्रैल को ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी थी कि दोनों अब ऑफिशियली मैरिड हैं। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी।

आपको बता दें पूजा ने देवों के देव महादेव में देवी पार्वती का रोल निभाया है। वो कुबूल है और द कपिल शर्मा शो में भी काम कर चुकी हैं। ये पूजा की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 2007 में अरनॉय चक्रवर्ती से पहली शादी की थी। हालांकि कपल का 2013 में तलाक हो गया था। 

End of Article