तेजस्वी प्रकाश से बोले करण कुंद्रा-'तेरे कारण खराब हो गई है मेरी इमेज, करियर की उड़ी धज्जियां'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2022, 04:29 PM IST

Tejasswi Prakash on Karan Kundra: तेजस्वी प्रकाश अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को असुरक्षित बॉयफ्रेंड बताया है। करण कुंद्रा के मुताबिक तेजस्वी प्रकाश के कारण उनकी इमेज खराब हो गई है।

तेजस्वी प्रकाश से बोले करण कुंद्रा-'तेरे कारण खराब हो गई है मेरी इमेज, करियर की उड़ी धज्जियां'

Tejasswi Prakash on Karan Kundra. बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश शो के बाद अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ लगातार स्पॉट हो रही हैं। शो के बाद भी तेजरन की जोड़ी को फैंस का प्यार मिल रहा है। तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि करण कुंद्रा ने उनसे कहा है कि उनकी पूरी इमेज खराब हो गई है। तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि करण कुंद्रा एक असुरक्षित बॉयफ्रेंड हैं। 

बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने कहा, 'करण ने मुझसे कहा कि मेरा इमेज पूरा खराब हो गया है, मेरा एंग्री यंग मैन का इमेज था, तूने मेरे करियर की धज्जियां उड़ा दी है, अभी भी लोग मुझे सनी ही बुलाते हैं। करण मुझसे कहता है कि मैं खुद काफी बार सरप्राइज हो जाता हूं क्योंकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसे 'बेबी' करके बात करुंगा। मैं तो कभी नहीं करुंगा और आज वह मुझसे लड्डू और बेबी करके बात करता है।' 

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Fake Love Story: 5 Reasons Why We Think Karan  Kundrra and Tejasswi Prakash Love Story in Bigg Boss 15 is Fake - इन 5  बातों पर गौर कीजिए,

करण कुंद्रा ने बताया शादी का प्लान 
ई टाइम्स से बातचीत में करण कुंद्रा ने कहा, 'हम दोनों को एक-दूसरे के साथ अच्छे पल बिताने का भी समय नहीं मिल रहा है। अब हमें एक-दूसरे की आदत सी हो गई है। चार महीने साथ रहना। इस दौरान लड़ना, हंसना, रोना, हारना, जीतना एक साथ और अचानक अलग रहना होगा। हमने एक शो साइन किया है और हम दोनों अपने-अपने जीवन में व्यस्त हो गए हैं। हमें बस एक-दूसरे के साथ दो तीन घंटे मिल रहे हैं और हमारे पास बात करने के लिए बहुत कुछ है।'

Bigg boss 15 tejasswi prakash accept her relationship with karan kundra |  Bigg Boss 15 : तेजस्वी प्रकाश ने कन्फर्म किया करण के साथ अपना रिलेशनशिप,  कहा- किसी ने उनके खिलाफ गलत कहा तो... | TV9 Bharatvarsh

नागिन 6 में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश सीरियल नागिन 6 में नजर आने वाली हैं ये सीरियल 12 फरवरी से ऑन एयर होगा। सीरियल में सिंबा नागपाल तेजस्वी के अपोजिट लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 

naagin: Exclusive! Tejasswi Prakash: It feels amazing to be a part of Naagin  6 - Times of India

करण कुंद्रा ने  2008 में बालाजी टेलीफिल्म्स के शो कितनी मोहब्बत से है से अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी सीरियल के अलावा करणहॉरर स्टोरी, जाट रोमांटिक, कण्ट्रोल भाजी कण्ट्रोल मुबारकां ,1921 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

End of Article