TMKOC: रियल लाइफ में भी बिजनेसवुमन हैं माधवी भिड़े, आचार-पापड़ नहीं इस बिजनेस से करोड़ों कमाती हैं Sonalika Joshi

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2021, 12:12 PM IST

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma Sonalika Joshi: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की माधवी भिड़े यानी सोनालिका जोशी सीरियल में आचार पापड़ का बिजनेस करती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वह एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं।

TMKOC: रियल लाइफ में भी बिजनेसवुमन हैं माधवी भिड़े, आचार-पापड़ नहीं इस बिजनेस से करोड़ों कमाती हैं Sonalika Joshi

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma Sonalika Joshi. तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हर किदार फैंस के दिल में पिछले 13 साल से राज कर रहा है। सीरयिल में आत्माराम तुकाराम भिड़े की वाइफ माधवी भिड़े आचार-पापड़ का बिजनेस करती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि माधवी भिड़े रियल लाइफ में भी एक सफल बिजनेसवुमन हैं। अपने बिजनेस के जरिए वह करोड़ों रुपए कमाती हैं। 

माधवी भिड़े का किरदार पिछले 13 साल से सोनालिका जोशी निभा रही हैं। सोनालिका जोशी एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। वह पिछले कई साल से डिजाइनिंग का बिजनेस संभाल रही हैं।  इस बिजनेस से वह करोड़ों रुपए कमाती हैं। शो में एक मिडिल क्लास महिला का किरदार निभाने वाली सोनालिका रियल लाइफ में एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। इसके अलावा वह शोज और स्पॉन्सर्स से भी पैसे कमाती हैं।
 
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah's Sonalika Joshi AKA Madhavi Bhide Gives A  LATEST Update On Her

3 BHK फ्लैट की हैं मालकिन
सोनालिका जोशी ने मुंबई के पॉश इलाके में 3 BHK फ्लैट खरीदा था। सोनालिका जोशी यह फ्लैट खरीदने से पहले पति समीर जोशी और बेटी आर्या के साथ बोरीवली के एक 1 BHK फ्लैट में किराए से रहती थीं। सोनालिका बताती हैं कि उन्हें वास्तु में बहुत यकीन हैं। इसलिए घर में हर चीज इसी के अनुसार मौजूद है। मुझे अपने घर से बहुत प्यार है। यहां मुझे पॉजिटिविटी मिलती है।

Sonalika Joshi Height, Weight, Age, Husband, Biography & More »  StarsUnfolded

ऐसा है कार कलेक्शन 
सोनालिका जोशी महंगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। उनके पास शानदार घर के अलावा कई लग्जरी गाड़ियों का अच्छा-खासा कलेक्शन है। सोनालिका के पास 18 लाख की MG Hector, Swanky Maruti और टोयोटा इटियॉस जैसी महंगी गाड़ियां हैं। 

Sonalika Joshi Wiki, Biography, Age, Height, Family & Images

सोनालिका ने 5 अप्रैल, 2004 को समीर जोशी के साथ शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आर्या जोशी है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने परिवार के साथ फोटो शेयर करती हैं। 
 
 

End of Article